-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Dadarao Keche Will Withdraw Nomination From Arvi Assembly Constituency
BJP के बगावती दादाराव केचे के बदले तेवर, शाह से मुलाकात के बाद वापस लेंगे नामांकन
- Written By: आकाश मसने
वर्धा जिले की आर्वी की सीट से टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा से बगावत पर उतरे विधायक दादाराव केचे के तेवर अब बदल गए है। उन्होंने सोमवार को नामांकन वापस लेने का फैसला लिया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे दादाराव केचे
वर्धा: वर्धा जिले की आर्वी की सीट से टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा से बगावत पर उतरे विधायक दादाराव केचे के तेवर अब बदल गए है। उन्होंने सोमवार को नामांकन वापस लेने का फैसला लिया है। दादाराव केचे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई चर्चा के बाद केचे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नामांकन वापस लेने की घोषणा की।
दादाराव केचे के इस कदम से बीजेपी के खेमे में राहत का माहौल है। आर्वी के वर्तमान विधायक दादाराव केचे की टिकट काटकर पार्टी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ओएसडी सुमित वानखेड़े को टिकट दिया है। इस फैसले पर दादाराव केचे ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद उन्हें मनाने का सिलसिला शुरू हुआ था।
यह भी पढ़ें:– नागपुर मध्य सीट पर कांग्रेस ने कर दिया खेल, अनीस अहमद का VBA में जाना पूर्व नियोजित प्लान!
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
DCM एकनाथ शिंदे की अगुवाई में 6 सांसदों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात; जानें क्या हुई बात
BJP में होगा बड़ा बदलाव? राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा, अमित शाह मंत्रियों के नामों पर लगाएंगे मुहर
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समझाने की कोशिश शुरू की थी। केचे ने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के उपरांत निर्णय लेने की बात कहीं थी। जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष बावनुकले ने शनिवार को अमित शाह से मुलाकात की सूचना केचे को दी।
अमित शाह से मुलाकात के बाद लिया निर्णय
शनिवार की सुबह केचे विशेष विमान से प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, सुधीर दिवे, आर्वी बाजार समिति के सभापति संदीप काले के साथ नागपुर से अहमदाबाद गए। वहां अमित शाह से हुई चर्चा के उपरांत उन्होंने नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया।
दादाराव केचे को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया। इसका पत्र बावनकुले ने उन्हें दिया। केचे ने बताया कि बीते 42 वर्ष से भाजपा के साथ जुड़े है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा कार्यालय में पूर्व सांसद रामदास तड़स, सुरेश वाघमारे, जिलाध्यक्ष सुनील गफाट, सुधीर दिवे, संदीप काले आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:– अकोला पश्चिम विधानसभा सीट पर बागियों को मनाने में छूट रहे पसीने, महायुति और MVA में बढ़ी टेंशन
केचे को एमएलसी का आश्वासन?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केचे को विधान परिषद का आश्वासन देने की जानकारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केचे ने अप्रत्यक्ष रूप से इसकी पुष्टि भी की। केचे के पीछे हटने के कारण आर्वी का सीधा मुकाबला अब भाजपा के सुमित वानखेडे व एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की मयुरा काले के बीच होगा।
Dadarao keche will withdraw nomination from arvi assembly constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














