Holi 2026: रंगों में घोल दें म्यूजिक का तड़का, झूम उठेगी टोली; बॉलीवुड के ये 8 जबरदस्त गाने बना देंगे पार्टी

Best Bollywood Holi Songs: 4 मार्च को होली 2026 का जश्न रंग और संगीत के साथ मनाया जाएगा। अपनी पार्टी को यादगार बनाने के लिए इन सुपरहिट बॉलीवुड होली गानों को प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें।
Best Bollywood Holi Song
होली पार्टी सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bollywood Holi Songs List:  4 मार्च को देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। रंगों से सजी गलियां, घरों में पकती गुझिया और दोस्तों की मस्ती इन सबके बीच जो चीज इस त्योहार को और खास बना देती है, वह है बॉलीवुड के होली गाने। जैसे ही स्पीकर पर कोई धमाकेदार ट्रैक बजता है, माहौल खुद-ब-खुद रंगीन हो जाता है। होली सिर्फ रंग लगाने का त्योहार नहीं, बल्कि संगीत, डांस और खुशियों का जश्न भी है। अगर आप इस बार की होली पार्टी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें।

‘बलम पिचकारी’ (ये जवानी है दीवानी)

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया यह गाना आज की जनरेशन का फेवरेट होली एंथम बन चुका है। इसकी तेज बीट्स और मस्ती भरा अंदाज दोस्तों के साथ रंग खेलने के लिए परफेक्ट है। जैसे ही यह गाना बजता है, हर कोई डांस फ्लोर पर खिंचा चला आता है।

‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ (शोले)

क्लासिक फिल्मों का यह सदाबहार गीत आज भी होली की शान है। गांव के माहौल में फिल्माया गया यह गाना सादगी और अपनापन दर्शाता है। परिवार के साथ होली मनाते समय यह ट्रैक माहौल में मिठास घोल देता है।

‘अंग से अंग लगाना’ (डर)

दोस्तों और परिवार के साथ रंगों में डूबकर मस्ती करने के लिए यह गाना बेहतरीन है। इसके लिरिक्स और धुन होली के जश्न को और खास बना देते हैं। जब सब एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, तो यह गाना खुशी को दोगुना कर देता है।

‘बद्री की दुल्हनिया’ (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)

देसी और मॉडर्न बीट्स का शानदार मिश्रण इस गाने को पार्टी का हिट नंबर बनाता है। इसकी कैची धुन सुनते ही पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं। होली पार्टी में डांस का तड़का लगाने के लिए यह ट्रैक परफेक्ट है।

‘रंग बरसे’ (सिलसिला)

अमिताभ बच्चन की आवाज में गाया गया यह गीत दशकों से होली की पहचान बना हुआ है। देसी अंदाज और मजेदार बोल इसे हर पीढ़ी का फेवरेट बनाते हैं। होली के दिन यह गाना बजना लगभग तय होता है।

‘डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली’ (वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम)

यह ट्रैक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। इसकी मस्ती भरी धुन और जोश से भरा अंदाज होली के उत्साह को कई गुना बढ़ा देता है।

‘खईके पान बनारस वाला’ (डॉन)

बनारसी अंदाज और देसी ठुमकों से भरपूर यह गाना भीड़ को झूमने पर मजबूर कर देता है। इसकी एनर्जी होली के जोश को और बढ़ा देती है।

‘गो पागल’ (जॉली एलएलबी 2)

फास्ट बीट्स और रंगों की मस्ती से भरा यह गाना युवाओं की पहली पसंद है। डांस और धमाल के लिए यह ट्रैक आपकी होली पार्टी में चार चांद लगा देगा। इस होली, रंगों के साथ संगीत का तड़का जरूर लगाएं और इन सुपरहिट गानों के साथ अपने जश्न को यादगार बनाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com