-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Mahayuti And Mva Are Facing Difficulty In Persuading The Rebels In Akola West Assembly Seat
अकोला पश्चिम विधानसभा सीट पर बागियों को मनाने में छूट रहे पसीने, महायुति और MVA में बढ़ी टेंशन
- Written By: आकाश मसने
अकोला पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में महायुति और महाविकास आघाड़ी दोनों को इस चुनाव में बगावत का सामना करना पड़ रहा है। नामांकन वापसी के बाद इस सीट की लड़ाई की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

देवेंद्र फडणवीस और नाना पटोले (सोर्स: सोशल मीडिया)
अकोला: अकोला पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में महायुति और महाविकास आघाड़ी दोनों को इस चुनाव में बगावत का सामना करना पड़ रहा है। आगामी सोमवार को नामांकन वापसी के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र की लड़ाई की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। अकोला पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में महाविकास आघाड़ी से साजिद खान पठान की आधिकारिक उम्मीदवारी की घोषणा होते ही, इसी पार्टी के इच्छुक डाॅ. जीशान हुसैन ने तुरंत वंचित बहुजन आघाड़ी में प्रवेश कर अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है। इसके साथ ही, पूर्व महापौर मदन भरगड ने भी निर्दलीय उम्मीदवारी दाखिल की है।
महायुति से बीजेपी विजय अग्रवाल को पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवारी मिली है। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा होते ही, बीजेपी के वरिष्ठ नेता डाॅ. अशोक ओलंबे ने प्रहार जनशक्ति पार्टी में प्रवेश कर अपना उम्मीदवारी नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही, भाजपा नेता हरीश आलिमचंदानी ने भी निर्दलीय उम्मीदवारी दाखिल की है।
यह भी पढ़ें:– नागपुर मध्य सीट पर कांग्रेस ने कर दिया खेल, अनीस अहमद का VBA में जाना पूर्व नियोजित प्लान!
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
शराब कम पियो…पेट्रोल में मिलाना है, इथेनॉल को लेकर मनमोहन सरकार ने की थी अपील, संसद का पुराना VIDEO वायरल
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
अकाेला पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी से कांग्रेस को सीट मिलने के बावजूद, इसी गठबंधन के घटक दल शिवसेना (यूबीटी) से राजेश मिश्रा और प्रकाश डवले ने भी निर्दलीय उम्मीदवारी दाखिल की है। इन सभी को नाम वापस लेने के लिए वरिष्ठ नेताओं द्वारा मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
ओलंबे, आलिमचंदानी को मनाने का प्रयास
डॉ. अशोक ओलंबे और हरीश आलिमचंदानी से बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संपर्क साधने का प्रयास जारी है, हालांकि डॉ. अशोक ओलंबे ने प्रहार जनशक्ति पार्टी में आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है, इसलिए उनके नामांकन वापसी का सवाल ही नहीं उठता। वहीं, हरीश आलिमचंदानी से प्रदेश स्तर पर संपर्क साधा जा रहा है। वे क्या निर्णय लेते हैं, यह 4 नवंबर को स्पष्ट होगा।
यह भी पढ़ें:– देवेंद्र फडणवीस की जान को खतरा! जानिए ऐसा क्या हुआ कि चुनाव के बीच अचानक बढ़ा दी गई सुरक्षा
गठबंधन में 30 वर्षों में पहली बार बगावत
अकोला पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दिवंगत गोवर्धन शर्मा ने लगातार जीत हासिल कर इस निर्वाचन क्षेत्र को भाजपा के पास बनाए रखा। उनके रहते इस निर्वाचन क्षेत्र में कभी भी बगावत नहीं हुई। लेकिन उनके निधन के बाद, इस निर्वाचन क्षेत्र में गठबंधन को 30 वर्षों में पहली बार बगावत का सामना करना पड़ रहा है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस आंतरिक बगावत को रोकने के लिए अत्यधिक प्रयास करने पड़ रहे हैं।
Mahayuti and mva are facing difficulty in persuading the rebels in akola west assembly seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














