-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Bjp Leader Kirit Somaiya On Derogatory Remarks Against Women Candidates Of Mahayuti By Shiv Sena Ubt Leaders Arvind Sawant And Sunil Raut
शिवसेना UBT नेता सुनील राउत के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई, BJP नेता किरीट सोमैया ने चुनाव आयोग से की दरखास्त
- Written By: प्रिया जैस
शिवसेना नेता सुनील राउत द्वारा विपक्षी महिला उम्मीदवार को बकरी कहे जाने पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने विरोध किया। सुनील राउत के इस आपत्तिजनक बयान पर किरीट सोमैया ने चुनाव आयोग से सुनील राउत के खिलाफ सख्त-से-सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

किरीट सोमैया (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: हाल ही में शिवसेना यूबीटी के नेताओं द्वारा दूसरी पार्टी से चुनावी मैदान में उतरी महिलाओं उम्मीदवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर के लोग काफी नाराज दिखाई दे रहे है। एक तरफ जहां नेता महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आगे लाने की बात करते है, वहीं दूसरी तरह साथी विपक्षी महिला उम्मीदवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते है।
इस मामले को लेकर अभी जनता और नेताओं में सियासी माहौल गरम चल रहा है, और इस मुद्दे को लेकर पूरी बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर चलने का दावा करनेवाली शिवसेना यूबीटी उनकी सोच और विचारधारा पर भी सवाल उठाए जा रहे है।
शिवसेना नेता सुनील राउत द्वारा विपक्षी महिला उम्मीदवार शिवसेना शिंदे गुट की विक्रोली विधानसभा उम्मीदवार सुवर्णा करंजे को “बकरी” कहे जाने पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आपत्ति जतायी है। सुनील राउत के इस आपत्तिजनक बयान पर किरीट सोमैया ने चुनाव आयोग से सुनील राउत के खिलाफ सख्त-से-सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का ऐलान, अभिषेक कुमार को दिया टिकट
किरीट सोमैया ने चुनाव आयोग से की सिफारिश
शिवसेना (यूबीटी) नेताओं अरविंद सावंत और सुनील राउत द्वारा महायुति की महिला उम्मीदवारों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, “उद्धव ठाकरे सेना को डर है कि लाडली बहना योजना के कारण महाराष्ट्र की महिलाएं महायुति की ओर जा रही हैं। इसलिए, ऐसा लगता है कि उन्होंने एक रणनीति बनाई है… हमने चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई करने को कहा है…”
#WATCH | #MaharashtraElection2024 | On derogatory remarks against women candidates of Mahayuti by Shiv Sena (UBT) leaders Arvind Sawant and Sunil Raut, BJP leader Kirit Somaiya says, "Uddhav Thackeray Sena is scared that women of Maharashtra are going towards Mahayuti due to… pic.twitter.com/l35MGym5r6 — ANI (@ANI) November 6, 2024
यह भी पढ़ें- आज नागपुर में दीक्षाभूमि पहुंचेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संविधान सम्मेलन को करेंगे संबोधित
अरविंद सावंत और सुनील राउत के खिलाफ कार्रवाई
हाल ही में सबसे पहले शिवसेना यूबीटी के नेता अरविंद सावंत ने शाइना एनसी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उन्हें इंपोर्टेड माल कहा था। जिसके बाद शाइना एनसी ने इसका विरोध करते हुए अरविंद सावंते के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी, जिसके बाद उन्होंने शाइना एनसी से माफी भी मांगी थी ।
ये देखने के बाद भी शिवसेना नेताओं ने टिप्पणी करना नहीं छोड़ा और अरविंद सावंत के बाद शिवसेना यूबीटी के नेता संयज राउत के भाई सुनील राउत ने अपनी विपक्षी महिला उम्मीदवार पर टिप्पणी कर दी। सुनील राउत ने उन्हें बकरी कहा और साथ ही 20 नवंबर को बकरी काटने की बात भी की, जिसका पार्टी ने विरोध किया।
यह भी पढ़ें- BJP ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, 40 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
Bjp leader kirit somaiya on derogatory remarks against women candidates of mahayuti by shiv sena ubt leaders arvind sawant and sunil raut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास भूस्खलन, विपक्ष ने उठाए सवाल, MSRDC ने कहा- प्राकृतिक आपदा
Jul 08, 2026 | 11:06 AMDada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
Jul 08, 2026 | 11:03 AMनीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा: सीवरेज चैंबर में जहरीली गैस से 2 मजदूरों की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
Jul 08, 2026 | 11:03 AMमुंबई में भारी बारिश में लोगों की मदद करने सड़क पर उतरा स्पाइडरमैन, देखें तस्वीरें
Jul 08, 2026 | 11:01 AMअकोला में अल नीनो का खतरा; पेयजल संकट से निपटने के लिए पहली बार बना जुलाई-सितंबर का विशेष एक्शन प्लान
Jul 08, 2026 | 10:58 AMGold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
Jul 08, 2026 | 10:55 AMCheesy Corn Fritter Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी कॉर्न की यह रेसिपी, बारिश का मजा हो जाएगा दोगुना
Jul 08, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














