- Hindi News »
- Elections »
- Belapur Vidhan Sabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
बेलापुर विधानसभा सीट पर 40 साल से नहीं जीती है कांग्रेस, बीजेपी को हैट्रिक की उम्मीद
- Written By: अनिल सिंह
महाराष्ट्र की बेलापुर विधानसभा सीट बीजेपी के लिए अहम सीट है, क्योंकि 2014 और 2019 में बीजेपी ने इस सीट से जीत हासिल की है। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी हैट्रिक की तैयारी में जुटी हुई है।

बेलापुर विधानसभा सीट का इतिहास
मुंबई: बेलापुर विधानसभा सीट महाराष्ट्र की 288 सीटों में से एक सीट है। यह सीट बीजेपी के लिए अहम सीट है। क्योंकि पिछले दो बार के चुनाव में बीजेपी ने यहां जीत हासिल की है। इस बार का चुनाव जीत कर बीजेपी हैट्रिक की कोशिश में है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो चुका है। 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होने वाली है। 24 नवंबर को राज्य का राजनीतिक भविष्य तय हो जाएगा।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित बेलापुर विधानसभा सीट मंदा म्हात्रे भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विधायक हैं। साल 2014 और 2019 का विधानसभा चुनाव मंदा म्हात्रे ने जीता था। 2014 में मंदा ने एनसीपी (अविभाजित) के अशोक अंकू गावड़े को हराया था। जबकि 2014 में मंदा ने एनसीपी (अविभाजित) के ही गणेश नाइक को मात दी थी।
ये भी पढ़ें- दहानू विधानसभा सीट: कांग्रेस के गढ़ में माकपा की सेंध, बीजेपी उठा सकती है…
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
बेलापुर विधानसभा सीट का इतिहास
1978 में पहली बार हुए चुनाव में इस सीट पर गौतम भोईर ने जीत हासिल की थी, जो जनता पार्टी के उम्मीदवार थे। जनता पार्टी महज एक बार ही यहां से चुनाव जीतने में कामयाब हुई। जिसके बाद दो बार कांग्रेस, तीन बार शिवसेना, दो बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और दो बार भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से जीत हासिल की है। 15 साल तक की सीट पर जीत दर्ज करने वाली शिवसेना करीब 20 साल से सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई है। वहीं 10 साल तक इस सीट पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस करीब 40 साल से इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
बेलापुर विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी
2019: मंदा विजय म्हात्रे, भाजपा
2014: मंदा विजय म्हात्रे, भाजपा
2009: गणेश नाइक, राकांपा
2004: गणेश नाइक, राकांपा
1999: सीताराम भोईर, एसएचएस
1995: गणेश रामचंद्र नाइक, एसएचएस
1990: गणेश रामचंद्र नाइक, एसएचएस
1985: गौरी जनार्दन शांता राम, कांग्रेस
1980: भगत बालाजी काठोड़, कांग्रेस(आई)
1978: भोईर गौतम पोषा, जेएनपी
बेलापुर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
बेलापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,80,000 के आसपास है। यह एक साधारण सीट है। कुल मतदाताओं में अनुसूचित जाति की जनसंख्या करीब 6% तो वहीं अनुसूचित जनजाति समुदाय की जनसंख्या 1.42 प्रतिशत के आसपास है। मुस्लिम वोटर यहां 8% के आसपास है और यह इलाका पूरी तरह से शहरी इलाका है। यहां 100 फीसदी आबादी शहर में निवास करती है। ऐसे में यहां मतदाताओं को रिझाना उम्मीदवारों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि किसी विशेष समुदाय के लोगों को खुश करके यहां जीत हासिल नहीं की जा सकती।
Belapur vidhan sabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMRanveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
May 26, 2026 | 10:52 PMजम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
May 26, 2026 | 10:47 PMगोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
May 26, 2026 | 10:34 PMMP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
May 26, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














