-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- 10 22 Voter Turnout Recorded Till 9 Am In The Second Phase Of Jk Assembly Elections
जम्मू-कश्मीर: दूसरे फेज ताबड़तोड़ वोटिंग, सुबह 9 बजे तक 10.22% मतदान
- Written By: राहुल गोस्वामी
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 26 सीट के लिए मतदान सुबह तेज गति से शुरू हुआ। आज सुबह 9 बजे तक 10.22% मतदान हुआ है।

सुबह 9 बजे तक 10.22% मतदान
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 26 सीट के लिए मतदान सुबह तेज गति से शुरू हुआ और कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को कतारों में खड़े देखा गया। यहां आज मतदाताओं के बीच गजब का उत्साह देखा जा रहा है। वहीं पोलिंग बूथ पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। आज सुबह 9 बजे तक 10.22% मतदान हुआ है। बडगाम में 10.91 %, गांदरबल में 12.61% . पुंछ में 14.41 %, राजौरी में 12.71 %, रायसी में 13.37 % और श्रीनगर में 4.70 % वोटिंग हुई है।
आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह सुचारू रूप से चल रहा है। मतदान आज शाम 6 बजे समाप्त होगा। पहले घंटे में तेज मतदान नजर आया और मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी गयीं। वहीं मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में चरार-ए-शरीफ विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया जबकि गांदेरबल जिले की दो सीटों पर भी तेज मतदान देखा गया।
10.22% voter turnout recorded till 9 am in the second phase of J&K Assembly elections. pic.twitter.com/TfdT3b5Avu — ANI (@ANI) September 25, 2024
बहरहाल, श्रीनगर जिले में फिलहाल मतदान धीमा है। दूसरे चरण में जिन विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, वे छह जिलों में हैं। इनमें से तीन जिले घाटी के और तीन जम्मू संभाग के हैं। श्रीनगर जिले में हजरतबल, खानयार, हब्बकदाल, लाल चौक, चन्नापोरा, जादीबल, सेंट्रल शाल्टेंग और ईदगाह विधानसभा सीट हैं। बडगाम जिले में बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ और चडूरा विधानसभा क्षेत्र हैं।
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर में सेकेंड फेज की 26 सीटों पर वोटिंग जारी
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
इसके साथ ही गांदेरबल जिले में दो सीट कंगन (अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट) और गांदेरबल हैं। जम्मू संभाग में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें रियासी जिले की गुलाबगढ़ (अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट), रियासी, श्री माता वैष्णो देवी, राजौरी जिले की कालाकोटे-सुंदरबनी, नौशेरा, राजौरी (अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट), पुंछ जिले की बुद्धल (अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट), थन्नामंडी (अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट), सुरनकोट (अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट), पुंछ हवेली और मेंढर (अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट) सीट शामिल हैं।
इस चरण के मतदान में 239 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हैं। उमर अब्दुल्ला दो सीटों – बडगाम और गांदेरबल से चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में श्रीनगर जिले में 93 उम्मीदवार, बडगाम जिले में 46, राजौरी जिले में 34, पुंछ जिले में 25, गांदेरबल में 21 और रियासी जिले में 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: सेकेंड फेज की वोटिंग जारी, PM मोदी, गृहमंत्री शाह और नड्डा ने की मतदान की अपील
जानकारी दें कि निर्वाचन आयोग ने इस चरण में 3,502 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें से 1,056 शहरी क्षेत्र में जबकि 2,446 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में स्थापित किए गए हैं। अब्दुल्ला के अलावा इस चरण में मतदाता जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, उनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना शामिल हैं। कर्रा सेंट्रल शाल्टेंग से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि रैना राजौरी जिले के नौशेरा का प्रतिनिधित्व फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ।
10 22 voter turnout recorded till 9 am in the second phase of jk assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे की सड़कों पर पुलिस वैन का तांडव, एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO में कैद हुई घटना
Aug 03, 2026 | 08:55 PMसाई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
Aug 03, 2026 | 08:53 PMSainik School Amaravathinagar Recruitment 2026: शिक्षक, लैब असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, जानें प्रक्रिया
Aug 03, 2026 | 08:53 PMMP में 2017 से अटके छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; सितंबर में छात्र संघ गठन का रास्ता साफ
Aug 03, 2026 | 08:52 PMमंगला गौरी व्रत 2026: पूजा में भूलकर भी न छोड़ें ये खास परंपरा, माता गौरी बरसाएंगी अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
Aug 03, 2026 | 08:50 PMभव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 6 से 12 अगस्त तक आगरा में बहेगी भक्ति की रसधारा
Aug 03, 2026 | 08:43 PMITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Aug 03, 2026 | 08:36 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM














