-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Jammu And Kashmir Second Phase Of Voting Continues Pm Modi Home Minister Shah And Jp Nadda Appeal To Vote
जम्मू-कश्मीर: सेकेंड फेज की वोटिंग जारी, PM मोदी, गृहमंत्री शाह और नड्डा ने की मतदान की अपील
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू-कश्मीर में बुधवार को दूसरे चरण के तहत हो रहे विधानसभा चुनाव में लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

BJP कल संसद में करने जा रही है बड़ा खेल, इस फैसले ने बढ़ाई हलचल
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बुधवार को दूसरे चरण के तहत हो रहे विधानसभा चुनाव में लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान आरंभ हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। पच्चीस लाख से अधिक मतदाता चुनाव में उतरे 239 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।
PM मोदी ने ‘X’पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे मतदान जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरा अभिनंदन।”
जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर की वोटिंग है। सभी वोटर्स से मेरी अपील है कि वे अपना वोट जरूर दें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरा अभिनंदन! — Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2024
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर में सेकेंड फेज की 26 सीटों पर वोटिंग जारी, मैदान में इस बार उमर अब्दुल्ला
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में बुधवार को दूसरे चरण के तहत हो रहे विधानसभा चुनाव में केंद्र शासित प्रेदश के लोगों से आतंकवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए भारी संख्या में मतदान की अपील की। गृह मंत्री ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के दूसरे चरण में मतदान के लिए जा रहे सभी मतदाताओं से आतंकवाद मुक्त व विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।’एक ऐसी सरकार के लिए रिकॉर्ड मतदान करें, जो जम्मू-कश्मीर के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य, वंचितों व महिलाओं के अधिकार व यहां के विकास के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करे। आज लोकतंत्र को मजबूत करने और जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए वोट करें।”
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी दिखाएं अपनी डिग्री, मैं दिखाऊंगा स्कॉलरशिप के कागज, पिता पर लगे आरोपों पर अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी
भारत से इतना प्यार तो विदेश में क्यों रहते हो? आर माधवन-विवेक ओबेराय पर भड़के राज ठाकरे, PM मोदी के लिए ये बात
PM मोदी के खिलाफ बोलने वाली नाबालिग पर कार्रवाई खत्म, दिल्ली पुलिस ने क्लोज की FIR
नवभारत संपादकीय: माफी या संदेश? पीएम के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल
जम्मू-कश्मीर के दूसरे चरण में मतदान के लिए जा रहे सभी मतदाताओं से आतंकवाद मुक्त व विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूँ। एक ऐसी सरकार के लिए रिकॉर्ड मतदान करें, जो जम्मू-कश्मीर के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य, वंचितों व महिलाओं के… — Amit Shah (@AmitShah) September 25, 2024
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर चुनाव: दूसरे चरण में 26 सीटों पर आज होगी वोटिंग, दांव पर उमर अब्दुल्ला और रविंदर रैना की साख
इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में उनका प्रत्येक मत इस केंद्र शासित प्रदेश में सेवा, सुशासन व विकास स्थापित करेगा और इसे भ्रष्टाचार, परिवारवाद और अराजकता से मुक्त करेगा। नड्डा ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में द्वितीय चरण के लिए मतदान कर रहे समस्त मतदाताओं विशेषकर युवा साथियों से अत्यधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।”
जानकारी दें कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को मतदान हो रहा है वह छह जिलों में फैले हुए हैं। इनमें से तीन घाटी में और इतने ही जम्मू संभाग में हैं। पहले चरण के चुनाव के तहत 18 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें करीब 61.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। तीसरे चरण में एक अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी। इस चरण में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवींद्र रैना शामिल हैं।
Jammu and kashmir second phase of voting continues pm modi home minister shah and jp nadda appeal to vote
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर
Aug 03, 2026 | 10:00 PMमहोबा: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति पर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने के गंभीर आरोप
Aug 03, 2026 | 09:59 PMबाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
Aug 03, 2026 | 09:55 PMस्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
Aug 03, 2026 | 09:46 PMBYD का फेस्टिव धमाका, इलेक्ट्रिक कारों पर मिलेगा चार्जिंग कूपन, 2 लाख KM वारंटी और फ्री मेंटेनेंस
Aug 03, 2026 | 09:43 PMसीहोर में दतिया उपचुनाव की जीत की गूंज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न; कही बड़ी बात
Aug 03, 2026 | 09:41 PMशराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
Aug 03, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM














