- Hindi News »
- Delhi »
- Two Colleges In Delhi Received Bomb Threats
दिल्ली में फिर ब्लास्ट की साजिश, लाल किला ब्लास्ट के बाद अब 2 कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Bomb Threat: दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो प्रमुख कॉलेज रामजस कॉलेज और देशबंधु कॉलेज को आज बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दोनों कॉलेजों को धमकी भरे ईमेल मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई।
- Written By: रंजन कुमार

रामजस कॉलेज, जिसे बम से उड़ाने की मिली है धमकी। इमेज-सोशल मीडिया
Delhi Bomb Threat: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद अब 2 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज और देशबंधु कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मेल के जरिए दी गई है। इसकी सूचना मिलते ही बम स्क्वाड और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों कॉलेजों में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
दोनों कॉलेजों के कैंपस में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। यह सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत किया गया, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस और बम स्क्वाड द्वारा कॉलेजों में अधिकारी अब भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है कि धमकी फर्जी थी या नहीं। बता दें, इससे पहले भी कई बार राजधानी के स्कूल और कॉलेजों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।
हाल में स्कूलों को भी मिली थी धमकी
द्वारका और प्रशांत विहार स्थित दो CRPF स्कूलों को 18 नवंबर को ईमेल के माध्यम से बम धमकी भेजी गई थी। इसी तरह साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट और पटियाला कोर्ट में भी धमकी भरे संदेश पहुंचे गए थे। इनकी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत सभी जगहों पर पहुंचीं और जांच शुरू की, लेकिन कहीं से भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। बता दें, पिछले दो साल से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। कुछ मामलों की जांच में यह भी पाया गया कि स्कूली छात्र-छात्राएं ही परीक्षा को स्थगित कराने, स्कूल को बंद कराने जैसे अलग-अलग उद्देश्यों से ईमेल भेजे थे। दिल्ली पुलिस ने ऐसे विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी कराई थी।
सम्बंधित ख़बरें
NIA वांटेड हिमांशु भाऊ गैंग के 2 इनामी शूटर्स महाराष्ट्र से गिरफ्तार, दिल्ली-हरियाणा में मचाया था आतंक
अब मुंबई ही नहीं…दिल्ली बनेगा नया बॉलीवुड हब, 486 एकड़ में फिल्म सिटी का बड़ा ऐलान, लाखों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली के करोल बाग में बेकाबू होकर पलटी डबल डेकर बस, 2 यात्रियों की मौत, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज मास्टर प्लान का किया ऐलान
यह भी पढ़ें: बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला कानून के दरवाजे पहुंचा, दिल्ली हाईकोर्ट को मिले ईमेल से अफरा-तफरी
पुलिस को अब तक नहीं मिला IP एड्रेस
दिल्ली पुलिस ईमेल की पूरी जांच कर रही और यह पता लगाने का प्रयास कर रही कि धमकी भरा ईमेल कौन भेजा है। अब तक धमकी भरे ईमेल का सिस्टम IP पता नहीं चल पाया है। पुलिस साइबर सेल और टेक्निकल टीमों के साथ मिलकर डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर रही। अधिकारियों ने छात्रों और स्टाफ को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
Two colleges in delhi received bomb threats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘निशांत क्यों नहीं?’ नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले बिहार के अगले CM पर बोले अशोक चौधरी; दिया बड़ा संकेत
Mar 28, 2026 | 05:08 PMअनुराग डोभाल बने पिता, ‘राम नवमी’ पर घर आई खुशियां, वीडियो शेयर कर दिखाई खूबसूरत झलक
Mar 28, 2026 | 05:06 PMक्या LPG को लेकर सरकारी दावे खोखले हैं? लोअर परेल से कांदिवली तक खाली सिलेंडर लेकर घंटों कतार में लोग
Mar 28, 2026 | 05:06 PMUP TET 2026: ईडब्ल्यूएस वर्ग को मिली बड़ी राहत, पासिंग मार्क्स में 5% की छूट लागू
Mar 28, 2026 | 05:04 PMमुंबई की सभी लोकल हों 15 डिब्बों की, शिंदे व ठाकरे गुट के सांसदों की एकसाथ रेल मंत्री से गुहार
Mar 28, 2026 | 05:02 PMIPL 2026 Meme Fest: आईपीएल की शुरुआत होने से पहले ही वायरल होने लगे Memes, देखें ये मजेदार Viral Videos
Mar 28, 2026 | 04:56 PMइजरायल-ईरान जंग के बीच इस्लामाबाद में ‘इमरजेंसी’ बैठक, क्या मुस्लिम देश मिलकर रोक पाएंगे मिडिल ईस्ट की आग?
Mar 28, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM














