'निशांत क्यों नहीं?' नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले बिहार के अगले CM पर बोले अशोक चौधरी; दिया बड़ा संकेत

Ashok Chaudhary Big Statement: अशोक चौधरी सीएम नीतीश कुमार पर बात करते हुए भावुक नजर आए। साथ ही उन्होंने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। जिसे बिहार की राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है।
Ashok Chaudhary Big Statement
अशोक चौधरी, निशांत कुमार (सोर्स- डीजाइन इमजे)
Published on: 
Updated on: 

Ashok Chaudhary On Nishant Kumar: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 अप्रैल को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। जबकि 13 अप्रैल के बाद वह कभी भी मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। नीतीश कुमार जो अभी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की। नियमों के अनुसार, नीतीश कुमार को संसद के लिए चुने जाने के 14 दिनों के अंदर राज्य विधानमंडल से इस्तीफा देना होता है। इस स्थिति में राज्य विधानसभा या विधान परिषद सदस्य न होने की स्थिति में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देना होगा।

अब इस्तीफे से पहले नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भावुक नजर आए साथ ही उन्होंने राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर एक बड़ा संकेत भी दिया। इस संकेत के बाद निशांत कुमार के नाम की चर्चा राजनीतिक हलकों में तेज हो गई है।

भावुक नजर आए अशोक चौधरी

अशोक चौधरी से जब नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर सवाल किया गया तो वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जाना हर बिहारी के लिए बेहद भावुक क्षण है। यह फैसला हम सभी को अंदर तक झकझोर देने वाला है। सब जानते हैं कि उन्होंने बिहार के विकास के लिए कितना बड़ा योगदान दिया है। हाल के दिनों में कई लोगों के भावुक वीडियो भी सामने आए हैं। यह हम सबके लिए कठिन समय है लेकिन आखिरकार यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है जिसमें हम कुछ नहीं कर सकते। साथ ही जब उनसे पूछा गया कि अब सदन में उन्हें कौन समझाएगा क्योंकि नीतीश कुमार हमेशा उन्हें गाइड करते थे, तो उन्होंने कहा कि मुश्किल तो है और मुसीबत भी है।

क्या निशांत कुमार हैं बिहार का भविष्य?

दरअसल, जेडीयू के कई कार्यकर्ता यह चाहते हैं कि निशांत कुमार को राजनीति में आगे लाया जाए और उन्हें नेतृत्व भी सौंपा जाए। इसको लेकर महीनो पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया था और पोस्टर भी लगाए थे। ऐसे में जब अशोक चौधरी से निशांत को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री बन सकते हैं। तब उन्होंने विपक्ष कहा कि ऐसा क्यों नहीं हो सकता? हमारे कार्यकर्ता चाहते हैं, निशांत कुमार के बारे में सबको पता है। बिहार में वह लोग मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं जो मैट्रिक तक पास नहीं हैं। तो फिर निशांत क्यों नहीं? निशांत तो पढ़े-लिखे और योग्य हैं।

अशोक चौधरी की बात में छिपा है बड़ा संदेश?

दरअसल, निशांत कुमार को लेकर अशोक चौधरी ने जो बात कही है। उस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं, कई लोगों का मानना है कि निशांत कुमार सीएम पद के लिए एकदम फिट व्यक्ति हैं वहीं कई लोग इसे परिवारवाद से जोड़ रहे हैं। ऐसे में चौधरी का बयान यह साफ दिखाता है कि पार्टी निशांत कुमार को इन सभी चर्चाओं और आरोपों के बावजूद मुख्यमंत्री बनाने के बारे में सोच सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com