Mumbai: बिलाबोंग इंटरनेशनल स्कूल में बम अलर्ट, घंटों तलाशी के बाद नहीं मिला विस्फोटक

Mumbai Bomb Threat: सांताक्रुज के बिलाबोंग इंटरनेशनल स्कूल को बम धमकी वाला ईमेल मिलने पर पुलिस, बीडीडीएस और दमकल दल मौके पर पहुंचे। परिसर खाली कराया गया और घंटों तलाशी के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला।
Bomb Threat to punjab secreteriet
बम धमाके की धमकी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Bomb Threat In School: सांताक्रुज में उस समय हड़कंप मच गया, जब बिलाबोंग इंटरनेशनल हाई स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ। इस गंभीर धमकी के बाद शहर की सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आई और पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया।

पुलिस और बम पुलिस के अनुसार, धमकी निरोधक दस्ता मिलते ही स्कूल प्रशासन ने मौके पर पहुंचा की फौरन मुंबई पुलिस को सूचना मिनटों में पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, दमकल विभाग और अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए।

छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे पहले सुनिश्चित करते हुए स्कूल परिसर को तत्काल खाली कराया गया और सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने स्कूल की इमारत और आसपास के पूरे क्षेत्र की व्यापक तलाशी शुरू की। घंटों चली गहन जांच के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि परिसर में कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

इमारतों को भी कराया गया खाली

  • सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की इमारतों को भी खाली कराया गया। इनमें प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर का 'अजीवासन' म्यूजिक स्टूडियो और उसी कंपाउंड में स्थित एक बैंक्वेट हॉल (विवाह भवन) भी शामिल था।
  • दोनों जगहों पर अवसर भारी भीड़ रहती है, इसलिए इन्हें पूरी तरह खाली कराकर घेराबंदी कर दी गई फिलहाल पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।
  • बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड अभी भी सघन जांच कर रहे है। पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया है। जांच जारी है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com