-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Delhi Jaisa Bomb Dhamaki Amravati Alert Police Indore Ravana
दिल्ली जैसे बम धमाके की धमकी! अमरावती में अलर्ट, आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस इंदौर रवाना
- Written By: आंचल लोखंडे
High Alert In Amravati: अमरावती में दिल्ली जैसे बम धमाके की धमकी का कॉल आने से हड़कंप। पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया और इंदौर निवासी आरोपी की तलाश में विशेष दल रवाना किया।

दिल्ली जैसे बम धमाके की धमकी! (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati Bomb Threat: अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय के नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार रात एक अज्ञात फोन कॉल आया, जिसमें दिल्ली जैसे बम विस्फोट करने की धमकी दी गई। इस कॉल से शहर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रातभर वाहनों की जांच, नाकाबंदी, पेट्रोलिंग और संवेदनशील स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। धमकी मिलते ही शहर में हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
दिल्ली में हाल ही में हुए बम विस्फोट के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी बीच अमरावती पुलिस नियंत्रण कक्ष को धमकी भरा कॉल मिला। तकनीकी जांच में पता चला कि यह कॉल इंदौर से किया गया था।
इंदौर से आया था कॉल
इसके आधार पर अमरावती पुलिस का एक विशेष दल आरोपी की तलाश में इंदौर रवाना हुआ है। जानकारी के अनुसार, अमरावती से इंदौर की दूरी करीब 12 घंटे की है। दोनों शहरों की पुलिस संयुक्त रूप से आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
फ्रेजरपुरा थाने में मामला दर्ज
फ्रेजरपुरा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली की घटना हाल ही की होने से पुलिस इस धमकी को गंभीरता से ले रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर था या इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या समूह का हाथ है।
ये भी पढ़े: उत्पादन की लागत भी नहीं निकलने से किसान परेशान, केले के बगीचों पर चला दिया बुलडोजर
जल्द होगी गिरफ्तारी -पुलिस
फ्रेजरपुरा थाने के पुलिस निरीक्षक रोशन शिरसाट ने बताया कि धमकी देने वाला युवक इंदौर निवासी है। उसे गिरफ्तार करने के लिए एक पथक इंदौर भेजा गया है। शनिवार देर रात तक टीम आरोपी को हिरासत में ले लेगी।
Delhi jaisa bomb dhamaki amravati alert police indore ravana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














