- Hindi News »
- Entertainment »
- Delhi Film City Project 486 Acre Land Mou Central Government Announcement
अब मुंबई ही नहीं…दिल्ली बनेगा नया बॉलीवुड हब, 486 एकड़ में फिल्म सिटी का बड़ा ऐलान, लाखों को मिलेगा रोजगार
Delhi Film City: दिल्ली में अब फिल्म सिटी का सपना सच होने वाला है। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को 486 एकड़ जमीन देगी, जिससे नया फिल्म और डिजिटल मनोरंजन हब बनेगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या

दिल्ली में बनेगी फिल्म सिटी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Film City Project In Delhi: उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद अब दिल्ली में भी फिल्म सिटी बनने जा रही है। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को करीब 486 एकड़ जमीन देगी। इस पहल का औपचारिक ऐलान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा, जहां भारत मंडपम में केंद्र सरकार (प्रसार भारती) और दिल्ली सरकार के बीच MOU पर साइन होगा। यह कदम दिल्ली और एनसीआर के लिए सिनेमा और मनोरंजन के नए अवसर खोलेगा।
नोएडा में भी तैयार हो रही बड़ी फिल्म सिटी
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र सेक्टर-21 में नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण होने जा रहा है। हालांकि इस परियोजना पर काम अब तक अपेक्षित गति से नहीं बढ़ा। जून 2025 में निर्माण शुरू होने वाला था, लेकिन डेवलपर और फिल्म निर्माताओं के बीच प्राथमिकताओं में मतभेद के कारण प्रक्रिया में देरी हुई।
क्यों इतनी खास है फिल्म सिटी?
हालांकि, नोएडा और दिल्ली की फिल्म सिटी सिर्फ शूटिंग हब नहीं होगी। यह एनीमेशन स्टूडियो, मीडिया प्रोडक्शन हाउस, एडिटिंग स्टूडियो और डिजिटल कंटेंट उत्पादन का बड़ा केंद्र बनेगी। इसका नजदीकी जेवर एयरपोर्ट से सिर्फ 4 किलोमीटर है, जिससे देशभर और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को सुविधाजनक पहुंच मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अजय देवगन की ‘भोला’ पर कानूनी संकट! ‘कैदी’ के मेकर्स ने कॉपीराइट उल्लंघन का लगाया आरोप
‘धुरंधर 2’ के विलेन जहूर मिस्त्री बने सेंसेशन, नफरत के साथ मिला प्यार; पाकिस्तान से भी आए मैसेज
‘भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है’, तेल और गैस संकट के बीच अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात; BJP को बताया अवसरवादी
वर्ल्ववाइड में ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा, 8 दिनों में पार किए 1000 करोड़, क्या टूटेगा 10 साल पुराना रिकॉर्ड?
रोजगार और विकास का मिलेगा बड़ा मौका
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म सिटी में करीब 1.5 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकते हैं। इससे न सिर्फ फिल्म और डिजिटल मीडिया सेक्टर में नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
देशभर में होगा सिनेमा का बड़ा विस्तार
आपको बता दें कि भारत में सिनेमा का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी, भोजपुरी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ अब दिल्ली और नोएडा भी इस ग्लोबल फिल्म नेटवर्क का हिस्सा बन रहे हैं। नई फिल्म सिटी के निर्माण से भारतीय फिल्म उद्योग को और विस्तार मिलेगा, जिससे नए कलाकारों, तकनीशियनों और स्टूडियो क्रिएटिव्स को प्लेटफॉर्म मिलेगा।
ये भी पढ़ें- वर्ल्ववाइड में ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा, 8 दिनों में पार किए 1000 करोड़, क्या टूटेगा 10 साल पुराना रिकॉर्ड?
फिलहाल दिल्ली और NCR के निवासियों के लिए फिल्म सिटी बनने की खबर किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। क्योंकि आने वाले समय में यहां फिल्म निर्माण, स्टूडियो और डिजिटल प्रोडक्शन के कई अवसर खुलेंगे। यह कदम सिर्फ सिनेमा के लिए नहीं, बल्कि रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी लाभकारी हो सकता है।
Delhi film city project 486 acre land mou central government announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऑटोमोबाइल सेक्टर अपडेट: वित्त वर्ष 2026 में शानदार बढ़त के बाद क्या 2027 में थमेगी रफ्तार?
Mar 27, 2026 | 04:15 PMअजय देवगन की ‘भोला’ पर कानूनी संकट! ‘कैदी’ के मेकर्स ने कॉपीराइट उल्लंघन का लगाया आरोप
Mar 27, 2026 | 04:10 PMबिहार की सियासत में बड़े उलटफेर की आहट! 30 तारीख को इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, सूत्रों का बड़ा दावा
Mar 27, 2026 | 04:07 PMकेरल चुनाव: क्या कांग्रेस ने RSS का इनडायरेक्टली सपोर्ट किया? CM विजयन ने खोले सारे राज; जानिए पूरा मामला
Mar 27, 2026 | 04:06 PMकणकवली में सनसनी: प्रसिद्ध बिल्डर सुशांत दलवी की संदिग्ध मौत, सिर पर गोली जैसे निशान मिलने से हड़कंप
Mar 27, 2026 | 04:05 PMHDFC बैंक को जेफरीज ने पोर्टफोलियो से निकाला, चेयरमैन के इस्तीफे के बाद शेयरों में भारी गिरावट
Mar 27, 2026 | 03:58 PMमुंबई: SCLR पर दर्दनाक हादसा, BEST बस ने पुजारी को कुचला; मौके पर ही मौत
Mar 27, 2026 | 03:55 PMवीडियो गैलरी

जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM













