-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Swati Maliwal Got Angry On This Post Of Sunita Kejriwal Gave Such A Reply
विभव कुमार के स्वागत में सुनीता केजरीवाल ने किया पोस्ट, बौखलाई स्वाती मालीवाल ने दिया करारा जवाब
- Written By: शुभम पाठक
सुनीता केजरीवाल की सोशल मीडिया पोस्ट पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का गुस्सा सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल को इस बात से राहत मिली है कि मुझ पर हमला करने वाले विभव कुमार को जमानत मिल गई है।

सुनीता केजरावील पर भड़की स्वाती मालीवाल (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी रहे विभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के आधार पर जमानत दे दी, जिसके बाद सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरावाल ने विभव कुमार के स्वागत में एक पोस्ट किया जिसको लेकर राजनीति में घमासान सा मच गया है।
सुनीता केजरावाल की सोशल मीडिया पोस्ट पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का गुस्सा सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल को इस बात से राहत मिली है कि मुझ पर हमला करने वाले विभव कुमार को जमानत मिल गई है।
ये भी पढ़ें:-‘गठबंधन कोई मजबूरी नहीं’ जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेकां के साथ चुनाव लड़ने पर बोले फारुक अबदुल्ला
सम्बंधित ख़बरें
BJP में शामिल हुई स्वाती मालीवाल, केजरीवाल को बताया देशद्रोही, कहा- पंजाब को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही AAP
राघव अकेले नहीं…इनसे पहले दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
संसद में स्वाति मालीवाल का तीखा हमला: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और विज्ञापन पर फिजूलखर्ची को घेरा
अमृतसर मंदिर पर हुआ अटैक तो केजरीवाल पर बरस पड़ीं स्वाति मालीवाल, कहा- सेवा में लगा महकमा…कानून व्यवस्था जर्जर
सुनीता केजरीवाल पर भड़की मालीवाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से विभव कुमार को जमानत मिलने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनके स्वागत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि सुकून भरा दिन, जिसको लेकर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भड़क उठी।
भड़की स्वाती मालीवाल ने सुनीता केजरीवाल की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि सुनीता केजरीवाल को इस बात से राहत मिली है कि मुझ पर हमला करने वाले विभव कुमार को जमानत मिल गई है।
स्वाती मालीवाला का पोस्ट
स्वाति मालीवाल ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “मुख्यमंत्री की पत्नी, जो मेरे साथ मारपीट के समय घर पर थीं, बहुत “राहत” महसूस कर रही हैं। उन्हें राहत इसलिए है क्योंकि जिस व्यक्ति ने मेरे साथ मारपीट की और उनके घर में मेरे साथ दुर्व्यवहार किया, उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
प्रभु सब देख रहे है- मालीवाल
स्वाती मालीवाल ने आगे लिखा कि ये सभी के लिए साफ संदेश है, महिलाओं को पीटिए, उसके बाद हम सबसे पहले गंदी ट्रोलिंग करवाएंगे, पीड़िता को पूरी तरह बर्बाद कर देंगे और कोर्ट में उस आदमी को बचाने के लिए देश के सबसे महंगे वकीलों की फौज लगा देंगे! ऐसे लोगों को देखकर शांति पाने वालों से हम अपनी बहन-बेटियों के सम्मान की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। प्रभु सब देख रहे हैं, न्याय होगा।
ये भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में अचानक बादल फटने से आई बाढ़, एक व्यक्ति की गई जान
विभव कुमार पर आरोप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 13 मई को स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि जब वह मुख्यमंत्री आवास पर गई थीं तो बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने केजरीवाल के सहयोगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद 18 मई को बिभव को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कुमार को जमानत दे दी।
Swati maliwal got angry on this post of sunita kejriwal gave such a reply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में मिलेगी मुसलमानों को जगह? वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री पर भड़के हुसैन दलवाई
Jul 08, 2026 | 04:17 PMEXCLUSIVE: मां बगलामुखी मंदिर में अवैध वसूली और चढ़ावे पर विवाद, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 04:15 PMCSC Aadhaar Recruitment 2026: 312 आधार ऑपरेटर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी जानकारी
Jul 08, 2026 | 04:14 PMनियमों की अनदेखी? नागपुर बेसा-घोगली रोड पर स्पीड ब्रेकरों से वाहन चालक परेशान, आधे किमी में 8 गतिरोधक
Jul 08, 2026 | 04:12 PMवर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल
Jul 08, 2026 | 04:07 PMAI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Jul 08, 2026 | 04:07 PMWild Flowering Dating Trend: बिना जल्दबाजी रिश्ते निभाने का नया तरीका, जानें क्या है यह ट्रेंड
Jul 08, 2026 | 04:03 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














