अमृतसर मंदिर पर हुआ अटैक तो केजरीवाल पर बरस पड़ीं स्वाति मालीवाल, कहा- सेवा में लगा महकमा...कानून व्यवस्था जर्जर

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने अमृतसर मंदिर पर हुए हमले को लेकर निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के बड़ी संख्या में जवान केजरीवाल की सुरक्षा में मौजूद हैं।
अमृतसर मंदिर पर हुआ अटैक तो केजरीवाल पर बरस पड़ीं स्वाती मालीवाल, कहा- सेवा में लगा महकमा...कानून व्यवस्था जर्जर
स्वाति मालीवाल और केजरीवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अमृतसर मंदिर पर हुए हमले को लेकर निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के बड़ी संख्या में जवान केजरीवाल की सुरक्षा में मौजूद हैं। राज्य की कानून व्यवस्था जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। विपश्यना के लिए केजरीवाल 10 दिन के पंजाब दौरे पर हैं। आज वह अमृतसर पहुंचे तो उनकी सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे।

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘अमृतसर में कल ही एक मंदिर पर ग्रेनेड फेंककर धमाका किया गया। उसी अमृतसर में आज पूरा पुलिस महकमा केजरीवाल जी की सेवा में लगा है। सैंकड़ों पुलिसकर्मी एक आदमी की सुरक्षा में लगा दिये गए हैं। कानून व्यवस्था की हालत खराब है, लेकिन केजरीवाल का VVIP कल्चर खत्म ही नहीं हो रहा है।’

गौरतलब है कि केजरीवाल की विपश्यना खत्म हो गई है। आज वह अमृतसर में विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर पहुंचे हुए हैं। कल अमृतसर में पंजाब के विधायकों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में सीएम भगवंत मान सहित सभी आप विधायक मौजूद रहेंगे। इसके बाद 18 मार्च को लुधियाना में एक बड़ी जनसभा को केजरीवाल और भगवंतमान संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने अमृतसर में हुए मंदिर पर हमले की निंदा की है और आप सरकार से सवाल किए हैं। बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है, कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो गई है। ये सभी ग्रेनेड हमले सिलसिलेवार तरीके से हुए हैं, जिनमें से कुछ पुलिस स्टेशनों पर भी हुए हैं। जबकि पुलिस अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में व्यस्त है।’

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com