भारत में बड़े आतंकी हमले की तैयारी! जैश-ए-मोहम्मद बना रहा फिदायीन दस्ता, हवाला से फंडिंग का खुलासा

Major Terrorist Attack in India: दिल्ली ब्लास्ट की जांच के बीच बड़ी खबर आई है। ऐसी सूचना है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत के खिलाफ फिदायीन दस्ता तैयार करने में जुटा है।
Preparations underway for a major terrorist attack in India! Jaish-e-Mohammed forming suicide squads
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद। इमेज-सोशल मीडिया।
Published on: 
Updated on: 

Jaish-e-Mohammed Plan For Terrorist Attack: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए कार ब्लास्ट मामले की जांच जारी है। बड़ी संख्या में संदिग्ध लोग गिरफ्तार हुए हैं। अब खबर आई है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत के खिलाफ फिदायीन दस्ता बनाने में जुटा है। इसके लिए फंडिंग भी जुटाई जा रही। सूत्रों के अनुसार डिजिटल हवाला से फंडिंग का खुलासा हुआ है।

दरअसल, लाल किला ब्लास्ट मामले में जांच कर रहीं एजेंसियों को बड़े सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद भारत के खिलाफ फिदायीन दस्ता तैयार करने के लिए तेजी से फंड इकट्ठा कर रहा। एजेंसियों को डिजिटल हवाला से जुड़े सबूत मिले हैं। बता दें, जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मौलाना मसूद अजहर है, जो भारत में कई घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जैश के ठिकानों पर कार्रवाई हुई थी।

पाकिस्तानी डिजिटल ऐप से ले रहा डोनेशन

जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान के डिजिटल ऐप Sadapay जैसे ई-वॉलेट्स से फिदायीन दस्ता बनाने के लिए डोनेशन ले रहा है। इसका मकसद डिजिटल हवाला को आसान बनाना और आतंकियों तक रकम तेजी से पहुंचाना है। अब एजेंसियां इस डिजिटल फंडिंग नेटवर्क और महिलाओं को जोड़ने की साजिश की जांच कर रही हैं।

इस्लाम में हराम है खुदकुशी: ओवैसी

एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली कार बम ब्लास्ट के आरोपी डॉक्. उमर उन नबी के वीडियो की कड़ी आलोचना की है। ओवैसी ने कहा है कि इस्लाम में तो आत्महत्या हराम है। निर्दोष लोगों को मारना गंभीर पाप है। दिल्ली धमाकों के आरोपी उमर नबी ने जो भी बोला है, वह गलत है। उमर उन नबी ने जो किया, वह देश के कानून के खिलाफ है। यह आतंकवाद है और कुछ भी नहीं।

उमर उन नबी का वीडियो वायरल

बता दें, दिल्ली धमाके के संदिग्ध उमर उन नबी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, उसका पता नहीं चला है। इस वीडियो में उमर उन नबी तमाम दलीलें दे रहा और फिदायीन हमले के पक्ष में बातें कर रहा है। ओवैसी ने उसकी इन बाताों का खंडन किया है और सुसाइड को इस्लाम में हराम बताया। गौरतलब है कि उमर नबी वही शख्स है, जिसने कार में ब्लास्ट को अंजाम दिया और खुद भी मारा गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com