दिल्ली ब्लास्ट में NIA का बड़ा एक्शन, श्रीनगर से संदिग्ध आतंकी उमर का एक और सहयोगी अरेस्ट

Delhi Blast News: एनआईए (NIA) ने आतंकी उमर उन नबी के करीबी सहयोगी जासिर बिलाल वानी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। जासिर ड्रोन में तकनीकी बदलाव और रॉकेट जैसी सिस्टम विकसित करने में शामिल था।
Delhi Blast News
श्रीनगर से संदिग्ध आतंकी उमर का एक और सहयोगी अरेस्ट
Updated on

Delhi Blast Case: लाल किला कार बम धमाके की जांच में एनआईए (NIA) ने आतंकी उमर उन नबी के करीबी सहयोगी जासिर बिलाल वानी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। जासिर ड्रोन में तकनीकी बदलाव और रॉकेट जैसी सिस्टम विकसित करने में शामिल था। एनआईए की टीम अब विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही है और पूरे आतंकी नेटवर्क की साजिश का खुलासा करने में जुटी है।

आतंकी उमर का करीबी सहयोगी है जासिर

एनआईए की जांच में यह भी सामने आया कि जासिर, धमाके को अंजाम देने वाले आतंकी उमर उन नबी का बेहद करीबी सहयोगी था। दोनों मिलकर कार बम हमले की पूरी योजना बना रहे थे। इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई और 32 लोग घायल हुए, और इसे खतरनाक स्तर तक पहुंचाने में जासिर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

NIA आतंकियों के सपोर्ट सिस्टम की कर रही जांच

एनआईए की टीम अब भी इस मामले की साजिश के सभी पहलुओं को समझने की कोशिश कर रही है। देशभर में कई टीमें छापेमारी कर रही हैं ताकि आतंकी नेटवर्क में शामिल हर व्यक्ति की पहचान की जा सके। एजेंसी आतंकियों के तकनीकी सपोर्ट सिस्टम, फंडिंग चैन, और स्थानीय मददगारों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।

जासिर से दिल्ली ब्लास्ट पर होगी पूछताछ

जासिर की गिरफ्तारी ने जांच को नई दिशा दी है, क्योंकि इससे आतंकी मॉड्यूल के तकनीकी हिस्से और नेटवर्क की वास्तविक कार्यप्रणाली पर रोशनी पड़ी है। एनआईए को उम्मीद है कि आगे की पूछताछ से इस हमले की पूरी साजिश, मास्टरमाइंड से लेकर छोटे सहयोगियों तक, सभी का पर्दाफाश हो सकेगा।

दिल्ली ब्लास्ट पर सरकार का बयान

ध्यान दें कि हाल ही में दिल्ली में लाल किले के पास हुए एक कार बम विस्फोट में 15 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। इस घटना के संबंध में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

उन्होंने माना कि सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की है और यह एक सफलता है कि आतंकवादियों को समय पर पकड़ा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आरडीएक्स देश में कब आया, इसकी जानकारी अभी भी जांच का हिस्सा है और कई मॉड्यूल लगातार पकड़े जा रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com