मुंबई हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 6 जूून तक बढ़ी, एक दिन पहले ही कोर्ट में पेशी

मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत एनआईए कोर्ट ने 6 जून तक बढ़ा दी है। मुंबई हमले के आरोपी राणा को तिहाड़ जेल लाया गया है। आरोपी को एनआईए की विशेष सुरक्षा सेल में रखा गया है।
तहव्वुर राणा की रिमांड 6 जून तक बढ़ी
तहव्वुर राणा व पटियाला हाउस कोर्ट (कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली:  मुंबई हमले का मास्टर माइंड तहव्वुर राणा को NIA ने पटियाला हाउस कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया। कोर्ट ने एनआईए की इस मामले में दलीलें सुनने के बाद आतंकी राणा को 6 जून तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश जारी कर दिया। मुंबई हमले के आरोपी को एनआईए की विशेष सुरक्षा सेल में रखा गया है। उसकी सुरक्षा को लेकर काफी एहतियात बरती जा रही है।

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा सुरक्षा कारणों के चलते एक दिन पहले ही एनआईए की विशेष अदालत में आज पेश किया गया था। मुंबई हमले के आरोपी राणा को तिहाड़ जेल लाया गया है। एनआईए के अधिकारी आरोपी से आतंकी हमले को लेकर कई जानकारियां जुटा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि राणा एनआईए से कॉपरेट नहीं कर रहा है।

अमेरिका से भारत लाया गया था राणा

आतंकी तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल को अमेरिका से भारत लाया गया था। उसे खास सुरक्षा में विशेष प्लेन से भारत लेकर आया गया था और विशेष सुरक्षा में रखा गया है। उसे स्पेशल NIA कोर्ट के जज चंद्रजीत सिंह ने पहले 18 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसे दोबारा 12 दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। अब 6 जून तक राणा को कस्टडी में भेजा गया है। आरोपी राणा से मुंबई हमले को लेकर अभी और खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

राणा को 2009 में FBI ने किया था गिरफ्तार

NIA की विशेष मांग पर बीते 30 अप्रैल को कोर्ट ने राणा की आवाज और लिखावट के सैंपल लेने की परमिशन दी थी। इससे पहले 28 अप्रैल को स्पेशल NIA जज चंदर जीत सिंह ने राणा को 12 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया था। तहव्वुर को अमेरिका के शिकागो में अक्टूबर 2009 में अमेरिकी एजेंसी FBI ने गिरफ्तार किया था। उस पर मुंबई के 26/11 और कोपेनहेगन में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए जरूरी सामान मुहैया कराने का आरोप था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com