भरोसे का कत्ल! रिश्तेदार के पड़ोसी ने 7 साल की बच्ची को बनाया शिकार, मां के ऑफिस जाते ही की हैवानियत

Minor Raped in Park Site Mumbai: मुंबई के पार्क साइट में 7 साल की बच्ची के साथ 52 वर्षीय पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। चॉकलेट का लालच देकर की दरिंदगी। आरोपी पुलिस कस्टडी में।
Minor Raped in Park Site Mumbai
Minor Raped in Park Site Mumbai प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Published on
Updated on

Mumbai Child Abuse Case: मुंबई के पार्क साइट इलाके से एक अत्यंत विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 74 वर्षीय मासूम के भरोसे का फायदा उठाकर 52 वर्षीय पड़ोसी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना उस समय घटी जब बच्ची की मां काम पर गई हुई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महानगर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर इस घटना ने एक बार फिर स्थानीय निवासियों के बीच डर और आक्रोश पैदा कर दिया है।

पार्क साइट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POSCO) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

चॉकलेट दिलाने के बहाने की दरिंदगी

पीड़िता की मां एक निजी कंपनी में कार्यरत है और काम पर जाते समय अपनी 7 साल की बेटी को रोजाना एक रिश्तेदार के घर छोड़कर जाती थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म वाले दिन जब बच्ची रिश्तेदार के यहाँ थी, तभी उनके पड़ोस में रहने वाले 52 वर्षीय आरोपी की नजर उस पर पड़ी। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच दिया और उसे सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म किया। आरोपी ने मासूम के भरोसे का फायदा उठाते हुए इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

डॉक्टर की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वारदात के बाद जब बच्ची रात में अपने घर पहुँची, तो उसने लगातार पेट में दर्द होने की शिकायत की। बच्ची को रोता देख मां घबरा गई और उसे तुरंत नजदीकी क्लिनिक ले गई। वहां डॉक्टर ने जब बच्ची की जांच की, तो उन्हें कुछ संदिग्ध लगा। डॉक्टर ने मां को स्पष्ट रूप से बताया कि बच्ची के साथ गलत हरकत हुई है। जब मां ने हिम्मत जुटाकर अपनी बेटी से प्यार से पूछा, तब मासूम ने रोते हुए 'बगल वाले अंकल' की करतूत बयां की।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में पूछताछ जारी

बच्ची की आपबीती सुनने के बाद मां ने तुरंत पार्क साइट पुलिस स्टेशन पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बिना देर किए 52 वर्षीय आरोपी को धर दबोचा। उसके खिलाफ BNS की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करेंगे ताकि पीड़िता को त्वरित न्याय मिल सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com