दिल्ली मानसून (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली का पारा 45 डिग्री से 50 डिग्री के बीच पहुंच गया है। गर्मी के प्रचंड प्रकोप को देखते हुए दिल्ली में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसून समय से 10 दिन पहले ही आ सकता है। दिल्ली में मानसून 30 जून के आसपास पहुंचता है। लेकिन इस बार जून के मध्य में ही मानसून की इंट्री हो जाएगी। मानसून आते ही दिल्ली वालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
करीब 10 दिनों के ब्रेक के दक्षिण भारत में मानसून एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इन जगहों पर मानसून पहले ही पहुंच चुका है। अब मानसून की इंट्री उत्तर भारत में होने जा रही है।
मानसून अगले सप्ताह के अंदर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच जाएगी। मानसून 20 जून तक पूर्वी भारत में पहुंच जाएगा। इसके बाद उत्तर पश्चिम की ओर बढेगा और 19 से 25 जून तक हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश होगी। हालांकि दिल्ली में मानसून की आहट अभी से ही महसूस होने लगी है। बढ़ती गर्मी और उमस के कारण कुछ दिनों में छिटपुट बारिश केल आसार बन रहे हैं। इस बदलाव से दिल्लीवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शहर | तापमान (°से.) | हवा की दिशा | हवा की गति (किमी/घं.) | आर्द्रता (%) |
---|---|---|---|---|
मुंबई | 32.8° | — | 5.6 | 52% |
बेंगलुरु | 22.2° | पश्चिमी | 5.6 | 93% |
चेन्नई | 34° | पश्चिम-दक्षिण-पश्चिमी | 18.5 | 56% |
हैदराबाद | 28° | — | 11.1 | 79% |
कोलकाता | 31° | शांत (कोई गति नहीं) | 0 | 80% |
अहमदाबाद | 30° | दक्षिण-दक्षिण-पश्चिमी | 22.2 | 66% |
पुणे | 24° | दक्षिण-दक्षिण-पश्चिमी | 0 | 90% |
नई दिल्ली | 34.4° | पूर्वी | 7.4 | 67% |
मानसून के पहले आने से किसानों को होगा फायदा
अगर मानसून तय समय से पहले पहुंचता है तो यह किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी और फसलों को शुरुआती सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गर्मी में राहत के साथ यह बदलाव पर्यावरण को भी सजीवता प्रदान करेगा। राजधानी के लोग मानसून की इस समयपूर्व दस्तक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि तपती गर्मी से कुछ सुकून मिल सके।