-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Du Advisory Students Jantar Mantar Neet Protest Sonam Wangchuk
NEET आंदोलन के बीच DU ने जारी की एडवाइजरी, छात्रों को जंतर-मंतर जाने से किया मना, सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल!
- Written By: अर्पित शुक्ला
DU Advisory: NEET आंदोलन के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर-मंतर पर गैर-कानूनी प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी। DU ने सुरक्षा, करियर और पढ़ाई पर असर की चेतावनी भी दी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
DU Advisory on Jantar Mantar Protest:NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने छात्रों और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए छात्रों से जंतर-मंतर पर किसी भी गैर-कानूनी जमावड़े या प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है।
डीयू ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विश्वविद्यालय के अनुसार, जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत नियंत्रित होते हैं और बिना अनुमति किसी भी गैर-कानूनी सभा में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। विश्वविद्यालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि ऐसे प्रदर्शनों में शामिल होने से छात्रों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके शैक्षणिक भविष्य और करियर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
अफवाहों से बचने की सलाह
डीयू ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं को लेकर भी छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विश्वविद्यालय ने कहा कि माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से फर्जी और गुमराह करने वाली खबरें प्रसारित की जा रही हैं। छात्रों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह के प्रभाव में आए बिना कानून का पालन करें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।
सम्बंधित ख़बरें
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
ASEAN 59th Anniversary: आसियान की रोशनी से जगमगा उठा कुतुबमीनार, नई दिल्ली में 59वीं वर्षगांठ का हुआ आयोजन
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
Dear students and faculty, your safety matters to us. Please note that any unlawful assemblies or demonstrations at Jantar Mantar, New Delhi, which are strictly regulated as per the directives of the Hon’ble Supreme Court of India, may invite legal action. Such activities can… — University of Delhi (@UnivofDelhi) July 23, 2026
सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील
विश्वविद्यालय ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी छात्रों के व्यापक हित में अपना अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया है। डीयू ने कहा कि छात्रों का भविष्य देश का भविष्य है और शांति तथा सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
फास्ट-ट्रैक अदालतों के फैसले का स्वागत
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पेपर लीक मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों की स्थापना संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया। विश्वविद्यालय का कहना है कि इससे दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी और युवाओं का न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा।
कॉलेजों की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद
इस बीच, विश्वविद्यालय के कुछ कॉलेजों की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ कॉलेज प्राचार्यों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समर्थन में पोस्ट साझा किए जाने पर छात्रों और शिक्षकों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई।
बताया गया कि राजधानी कॉलेज ने विवाद बढ़ने के बाद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से की गई पोस्ट हटा दी और सार्वजनिक रूप से खेद भी व्यक्त किया। वहीं, शहीद भगत सिंह कॉलेज के प्राचार्य के सोशल मीडिया अकाउंट पर शिक्षा नीति और शिक्षा मंत्री के समर्थन से संबंधित पोस्ट अब भी मौजूद बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- NEET प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, CP में दुकानों पर लगा ताला; सरकार सख्त
शिक्षकों ने जताई आपत्ति
मिरांडा हाउस की फैकल्टी सदस्य आभा देव हबीब ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीतिक विवादों में पक्ष लेने से बचना चाहिए। उनके अनुसार, प्रदर्शन कर रहे छात्र अपने सवालों के स्पष्ट जवाब चाहते हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन को उनकी शैक्षणिक चिंताओं और भविष्य को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।
Du advisory students jantar mantar neet protest sonam wangchuk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














