NEET प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, CP में दुकानों पर लगा ताला; सरकार सख्त

NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर 1.5 किमी दायरे में आधी रात तक मोबाइल इंटरनेट बंद कर दी गई है। अमित शाह के आवास के बाहर धारा 163 लागू।
Amidst NEET protests, internet services suspended within a 1.5 km radius of Jantar Mantar and shops in Connaught Place shut down; government takes a tough stance.
जंतर-मंतर में छात्र प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Jantar Mantar Internet Shutdown: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर से 1.5 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। मोबाइल इंटरनेट सेवा आधी रात तक बंद रहेगी। कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर अभी भी विरोध-प्रदर्शन जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रशासन द्वारा धारा 163 लागू कर दी गई है।

बता दें, छात्रों के व‍िरोध-प्रदर्शन का असर दिल्ली के कारोबार पर भी पड़ रहा है। सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली व्यापार संघ (NDTA) द्वारा शाम 6.30 बजे के बाद सीपी की सभी दुकानें और रेस्‍टरां बंद करने का निर्देश दिया गया है।

1.5 किलोमीटर के दायरे में बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

नई दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर और उसके आस-पास 1.5 किलोमीटर के दायरे में 23 जुलाई, 2026 को 16:00 बजे से 23 जुलाई, 2026 को 24:00 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

गांधी स्मृति गए राहुल गांधी

इस बीच राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के घर के बाहर भारी सिक्योरिटी तैनात की गई। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, विपक्षी सांसदों के साथ गांधी स्मृति जा रहे हैं।

गांधी स्मृति पहुंचने पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी। आज मोदी सरकार भारत में डेमोक्रेसी की हत्या कर रही है, स्टूडेंट्स पर अत्याचार कर रही है और उन्हें पीट रही है। विपक्ष इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम छात्रों के साथ हैं और नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना होगा और माफी मांगनी होगी।

सरकार के प्रस्ताव पर CJP ने दिया सुझाव

कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा कि यूनियन मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम कहीं भी बातचीत कर सकते हैं; तो हमने अपना सुझाव पहले ही दे दिया है। जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आएं। हम वहीं मिलेंगे। मुझे अभी तक उनकी तरफ से कोई मैसेज नहीं मिला है। उन्हें हमसे सीधे कॉन्टैक्ट करना चाहिए और बात करनी चाहिए कि कहां मिलना है, कब मिलना है, और बातचीत कब तक चलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com