'जन नायगन' देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी ने मुश्किल से पहुंचाया कार तक

Trisha Krishnan Theatre Video: थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' देखने चेन्नई के थिएटर पहुंचीं तृषा कृष्णन बाहर निकलते ही भारी भीड़ में फंस गईं। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।
trisha krishnan viral video thalapathy vijay jana nayagan theatre crowd
विजय और तृषा कृष्णन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Trisha Krishnan Viral Video: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ आखिरकार 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज के पहले ही दिन चेन्नई के कई सिनेमाघरों के बाहर भारी भीड़ उमड़ी। इसी बीच साउथ सुपरस्टार तृषा कृष्णन भी अपनी मां उमा कृष्णन के साथ फिल्म देखने एक थिएटर पहुंचीं।

हालांकि, थिएटर से बाहर निकलते ही उनका सामना बेकाबू भीड़ से हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस और मीडिया की भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया, जिसके चलते सुरक्षाकर्मियों को उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वायरल वीडियो में तृषा कृष्णन भीड़ के बीच काफी असहज नजर आ रही हैं।

गार्ड्स ने मुश्किल से पहुंचाया कार तक

तृषा कृष्णन जैसे ही थिएटर से बाहर निकलीं, फैंस सेल्फी लेने और उनसे मिलने के लिए आगे बढ़ने लगे। कुछ ही पलों में वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा घेरा बनाकर बड़ी मुश्किल से तृषा को भीड़ से निकालते हुए उनकी कार तक पहुंचाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता रहे हैं।

फिल्म पर तृषा ने नहीं दिया कोई रिएक्शन

हालांकि, तृषा कृष्णन ने फिल्म को लेकर मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और न ही कोई रिव्यू दिया। लेकिन उनकी मां उमा कृष्णन ने फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘जन नायगन’ एक शानदार फिल्म है और इसे देखकर उन्हें काफी आनंद आया। जब उनसे पूछा गया कि यह राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले थलपति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, तो उन्होंने कहा कि दर्शक विजय को बड़े पर्दे पर जरूर मिस करेंगे।

जन नायगन को मिल रहा मिला-जुला रिस्पॉन्स

‘जन नायगन’ एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियमणि, गौतम वासुदेव मेनन, ममिता बैजू और नरेन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिलने में देरी हुई थी, जिसके बाद आखिरकार इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। थिएटरों के बाहर फैंस का उत्साह देखने लायक रहा, हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com