Maruti Brezza Facelift ने लॉन्च से पहले मचाया धमाल, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Bharat NCAP: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट लगातार सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है। ऐसे में मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय Maruti Brezza Facelift को नए अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है।
Maruti Brezza Facelift launch receives 5-star safety rating Bharat NCAP.
Maruti Brezza Facelift (Source. Social media)
Published on
Updated on

5 Star Safety SUV: भारत के कार बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट लगातार सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है। ऐसे में मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय Brezza Facelift को नए अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। लेकिन अभी कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है पर लॉन्च से पहले ही इस SUV ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बता दें कि नई Maruti Brezza Facelift को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में वयस्क और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसके साथ ही यह मारुति की अब तक की सबसे सुरक्षित SUVs में शामिल हो गई है।

Bharat NCAP में 5-स्टार, सेफ्टी बनी सबसे बड़ी ताकत

नई Brezza Facelift के बारे में बताए तो इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका बेहतर सुरक्षा कवच है। बता दें कि Bharat NCAP ने इसे Adult Occupant Protection (AOP) और Child Occupant Protection (COP) दोनों कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग दी है। वहीं यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि मारुति सुजुकी अब मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स पर पहले से ज्यादा फोकस कर रही है। इसके साथ ही भारतीय ग्राहकों के बीच सेफ्टी को लेकर बढ़ती जागरूकता के दौर में यह रेटिंग Brezza को बाजार में मजबूत बढ़त दिला सकती है।

डिजाइन में छोटे बदलाव, लेकिन लुक हुआ ज्यादा प्रीमियम

नई Brezza में देखा जा रहा है कि इसके बेसिक डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है लेकिन इसे ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। जिसमें SUV में नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड लाइटिंग एलिमेंट्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। इन बदलावों से इसका लुक पहले से अधिक मॉडर्न और प्रीमियम नजर आएगा जबकि इसकी पहचान भी बरकरार रहेगी।

फीचर्स में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Maruti Brezza Facelift में कई नए प्रीमियम फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद भी कि जा रही है। जिसमें वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा और कई नए कम्फर्ट फीचर्स मिल सकते हैं। इससे SUV का केबिन पहले से ज्यादा हाई-टेक और सुविधाजनक हो जाएगा।

नए इंजन के साथ बढ़ेगा दम

इसके साथ ही मैकेनिकल अपडेट की बात करें तो नई Brezza में पहली बार 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। इसके अलावा मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी जारी रह सकता है। वहीं CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी टैंक मिलने की उम्मीद है जिससे बूट स्पेस पर कम असर पड़ेगा। इतना ही नहीं बेहतर सेफ्टी, प्रीमियम फीचर्स और नए इंजन विकल्पों के साथ Maruti Brezza Facelift लॉन्च के बाद सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में Tata Nexon, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO और Hyundai Venue जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com