-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Blast Pak Handler Brainwashed Umar Where Was The Doctor Before Attack
दिल्ली ब्लास्ट: पाक हैंडलर ने किया था उमर का ब्रेनवॉश, हमला करने से पहले कहां गायब था डॉक्टर
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Delhi Blast Update: दिल्ली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद/नबी को लेकर दो बड़े खुलासे हुए हैं। पाकिस्तानी हैंडलर ने उसे आत्मघाती हमले के लिए ब्रेनवॉश किया था।

आतंकी डॉक्टर उमर, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi Blast Latest Update: देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास कार ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद को लेकर दो नए खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों ने बताया है कि पाकिस्तानी हैंडलर ने उसे पूरी तरह से ब्रेनवॉश कर आत्मघाती हमला करने के लिए उकसाया था।
लाल किले के पास बम धमाका करने की योजना पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर कई दिनों पहले ही डॉ. उमर बना चुका था। सूत्रों के मुताबिक, 30 अक्तूबर को यूनिवर्सिटी से भागने से ठीक पहले, उमर ने संभवतः अपने कमरे में एक वीडियो बनाया था।
ब्रेनवॉश के बाद रिकॉर्ड किया था 1:20 मिनट का वीडियो
अधिकारियों का मानना है कि मंगलवार को वायरल हुए इस 1:20 मिनट के वीडियो को सुनकर यह स्पष्ट हो जाता है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी हैंडलर ने उसका पूरी तरह से ब्रेनवॉश कर दिया था। उसे यह निर्देश दिया गया था कि उसे आत्मघाती हमला करना है। धमाका करने से पहले बनाए गए इस वीडियो में उसके चेहरे पर कोई शिकन (तनाव) दिखाई नहीं देती है। यह भी सामने आया है कि इस वीडियो में उसकी अंग्रेजी भाषा पर पकड़ काफी बेहतर सुनाई दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
दिल्ली-NCR में मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बारिश के बीच बढ़ेगी गर्मी और उमस
DTC बसों में 1 अगस्त से पिंक टिकट बंद, फ्री सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा अनिवार्य
Monsoon Tips: बारिश में गुड़, चीनी और नमक को ऐसे करें स्टोर, सीलन से रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित
6 महीने के लिए रहस्यमय ढंग से गायब था डॉक्टर
जांच में दूसरा बड़ा खुलासा डॉ. उमर के रहस्यमय ढंग से गायब होने से जुड़ा है। साथी डॉक्टरों ने बताया कि साल 2023 के दौरान, डॉ. उमर लगभग छह महीने के लिए अस्पताल से चला गया था। इस अवधि के दौरान किसी को भी यह जानकारी नहीं थी कि वह कहां गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि छह महीने की लंबी अनुपस्थिति के बावजूद, यूनिवर्सिटी ने उसे नौकरी से नहीं निकाला। लगभग छह महीने बाद, वह अस्पताल लौट आया और वापस अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली। जूनियर व छात्र होने के चलते कोई उससे पूछ नहीं सकता था कि वह कहाँ गया था। डॉ. उमर और मुजम्मिल के बैचमेट सीनियर डॉक्टरों को भी उसके आने-जाने की जानकारी नहीं थी।
नूंह में महिला हिरासत में, यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल
दिल्ली धमाके के आरोपी आतंकी डॉ. उमर नबी को नूंह की हिदायत कॉलोनी में कमरा उपलब्ध कराने के आरोप में जाँच एजेंसियों ने एक महिला को हिरासत में लिया है। जाँच एजेंसियां कई दिनों से नूंह में पड़ताल कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि लगभग 35 वर्षीय इस महिला को बीती रात एनआईए टीम ने पकड़ा। इस महिला का निकाह राजस्थान में हुआ है। हालांकि, अधिकारियों ने आरोपी महिला को हिरासत में लेने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।
यह भी पढ़ें: आखिर कौन है अल-फलाह का संस्थापक जव्वाद सिद्दीकी? ED ने क्यों कसा शिकंजा, यहां देखिए पूरी कुंडली
इसके अलावा, यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर अल फलाह यूनिवर्सिटी का व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से कोई संबंध नहीं था, तो लाल किला पर बम धमाका करने वाले डॉ. उमर को इतनी छूट क्यों दी जा रही थी। दो डॉक्टरों ने बताया कि डॉ. उमर शुरू से ही कम क्लास लेता था, वह सप्ताह में केवल एक या दो लेक्चर लेता था, जो सिर्फ 15-20 मिनट के होते थे। अल-फलाह यूनिवर्सिटी मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन की ईडी रिमांड पर लिया गया है।
Delhi blast pak handler brainwashed umar where was the doctor before attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMNMPB Recruitment 2026: राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड में 7 पदों पर निकली भर्ती, 30 जुलाई तक करें ऑफलाइन आवेदन
Jul 12, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














