-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Yash Toxic Movie Sanjeeda Sheikh Entry Dhurandhar Clash 19 March Release
‘Toxic’ में इस एक्ट्रेस की होगी धमाकेदार एंट्री, यश की फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस से बढ़ा बज
- Written By: स्नेहा मौर्या
Sanjeeda Sheikh Entry Toxic Movie: यश की टॉक्सिक फिल्म को लेकर खबरे हैं कि इसमें संजीदा शेख की स्पेशल एंट्री हुई हैं। जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

संजीदा शेख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Yash Toxic Movie New Actress Entry: साउथ सुपरस्टार यश अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। टीजर रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हैं। 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी मल्टीस्टार कास्ट मानी जा रही है।
टॉक्सिक के स्टारकास्ट में जुड़ा एक और बड़ा नाम
फिल्म में पहले से ही नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। अब खबर है कि संजीदा शेख भी इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देती नजर आ सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका रोल कहानी में अहम मोड़ ला सकता है।
संजीदा का पहला पैन इंडिया प्रोजेक्ट होगा
संजीदा शेख के लिए ‘टॉक्सिक’ एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, क्योंकि यह उनका पहला पैन इंडिया प्रोजेक्ट होगा। हाल ही में वह फाइटर और हीरामंडी जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। टीवी की दुनिया में भी उन्होंने ‘क्या होगा निम्मो का’, ‘कयामत’ और ‘इश्क़ का रंग सफ़ेद’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों से अपनी अलग पहचान बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
Ramayana: ‘रामायण’ में पहली बार ऐसे मिलेंगे राम-सीता, ट्रेलर से पहले वायरल हुआ सबसे खास सीन
आखिर क्यों 2 महीने तक सोशल मीडिया से दूर रही सुमोना चक्रवती, पहली बार बयां किया दर्द
Alpha Vs Welcome To The Jungle: आलिया भट्ट या अक्षय कुमार किसने मारी वीकेंड पर बाजी?, जानें पूरा कलेक्शन
फिल्म में डबल रोल में धमाल मचाएंगे यश
फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में यश डबल रोल में दिखाई देंगे। यह उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म के.जी.एफ: चैप्टर 2 के चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। ऐसे में फैंस को उनसे जबरदस्त एक्शन और पावरफुल परफॉर्मेंस की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- OTT पर छाई मलयालम फिल्म, एक्शन-कॉमेडी के दम पर नंबर 2 कर रही ट्रेंड, जानें कहां है उपलब्ध
इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश
आपको बता दें कि 19 मार्च को रिलीज होने वाली ‘टॉक्सिक’ का मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ से होगा। इस टकराव के चलते बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। वहीं संजीदा शेख जल्द ही अजय देवगन के साथ ‘धमाल 4’ में नजर आएंगी, जो 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।
इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘इक्का’ में सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। कुल मिलाकर, ‘टॉक्सिक’ की मजबूत स्टार पावर, बड़े क्लैश और यश की दमदार वापसी ने इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।
Yash toxic movie sanjeeda sheikh entry dhurandhar clash 19 march release
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ram Mandir Trust New Secretary: चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की छुट्टी! बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव
Jul 06, 2026 | 03:58 PMमहाराष्ट्र में आपातकाल! नासिक में बादल फटने की आशंका और राज्य में भारी के बीच, सीएम से सुप्रिया सुले की मांग
Jul 06, 2026 | 03:56 PMविकास के अपच के कारण शिंदे पड़ गए बीमार… फिर भड़के संजय राउत, बोले- सीएम खुद जाकर देखें मिसिंग लिंक का हाल
Jul 06, 2026 | 03:51 PMसीहोर में वेतन न मिलने से आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, कलेक्टोरेट के सामने चक्का जाम; पुराना बस स्टैंड ठप
Jul 06, 2026 | 03:51 PMप्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक
Jul 06, 2026 | 03:50 PMठाणे में मूसलाधार बारिश बनी आफत, 24वीं मंजिल से गिरा सीमेंट ब्लॉक, ट्रक पलटा, हुए कई हादसे, ट्रैफिक भी ठप
Jul 06, 2026 | 03:39 PMदिल्ली-पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI के इशारे पर पेट्रोल बम से हमले की थी तैयारी, 6 संदिग्ध गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 03:31 PMवीडियो गैलरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, विपक्ष पर भाजपा का बड़ा हमला
Jul 06, 2026 | 03:20 PM
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं! गया-हावड़ा एक्सप्रेस में घुसकर पुलिस दंपत्ति को पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Jul 06, 2026 | 02:43 PM
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM














