अमरावती बेलोरा एयरपोर्ट पर 'नाइट लैंडिंग' की तैयारी: अप्रैल से शुरू हो सकती हैं रात की उड़ानें

Amravati News: बेलोरा एयरपोर्ट पर अप्रैल से नाइट लैंडिंग शुरू होने की संभावना। यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच व्यापार और शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा। तकनीकी उपकरणों की स्थापना का काम शुरू
Night landings are expected to begin at Amravati's Belora Airport from April. With the increasing number of passengers, the business and education sectors will receive a boost. Work on installing technical equipment has begun.
अमरावती बेलोरा एयरपोर्ट (सोर्स: (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Amravati Night Landing Facility News: अमरावती में यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए बेलोरा विमानतल पर जल्द ही 'नाइट लैंडिंग' सुविधा शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल महीने से यह सुविधा प्रारंभहोने की चर्चा तेज हो गई है। हाल के महीनों में अमरावती से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि बेलोरा विमानतल में बड़ी व्यावसायिक क्षमता मौजूद है। वर्तमान में सीमित उड़ानों के बावजूद यात्रियों की अच्छी प्रतिसाद मिल रही है, जिसके चलते विमान सेवा विस्तार की मांग भी बढ़ी है।

शाम और देर रात उड़ानों की तैयारी तेज

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने के बाद शाम और देर रात की उड़ानों का संचालन संभव हो सकेगा। इससे व्यापारिक यात्रियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। साथ ही, एयरलाइंस कंपनियों के लिए भी नए मार्ग शुरू करने का अवसर उपलब्ध होगा। विमानतल प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तकनीकी तैयारियां और सुरक्षा मानकों की पूर्ति की दिशा में काम किए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है।

यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण हुईं, तो अप्रैल से बेलोरा एयरपोर्ट पर रात के समय भी विमानों का संचालन शुरू हो सकता है। शहर में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र विमानतल विकास कंपनी ने नाइट लैंडिंग के लिए आवश्यक तकनीकी उपकरणों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे जल्द ही रात के समय भी विमानों का संचालन संभव हो सकेगा।

विदर्भ का प्रमुख शैक्षणिक और व्यावसायिक

केंद्र विदर्भ का प्रमुख शैक्षणिक और व्यावसायिक केंद्र होने के कारण अमरावती से हवाई यातायात को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में बेलोरा स्थित अमरावती विमानतल से अमरावती-मुंबई उड़ान सप्ताह में चार दिन संचालित हो रही है। इस सेवा को यात्रियों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है।

व्यापार, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र को भी लाभ

एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिक सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने के बाद नई उड़ानों के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र को भी लाभ मिलने की संभावना है।

यात्रियों की स्थिति

हाल के महीनों में उल्लेखनीय वृद्धि सीमित उडानों के बावजूद अच्छा प्रतिसाद

संभावित लाभ

शाम और देर रात उड़ानों का सचालन व्यापारिक यात्रियों को सुविधा विद्यार्थियों को लाभ नए हवाई मार्गों की संभावना व्यापार, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा

सुविधा/सेवा वर्तमान स्थिति आगामी योजना (अप्रैल 2026)
उड़ान समय केवल दिन के समय शाम और देर रात की उड़ानें संभव
रूट अमरावती-मुंबई (सप्ताह में 4 दिन) नए व्यावसायिक मार्गों की संभावना
तकनीकी ढांचा सीमित संसाधन नाइट लैंडिंग उपकरण और उन्नत सुरक्षा
प्रमुख प्रभाव मध्यम व्यावसायिक लाभ व्यापार, शिक्षा और पर्यटन में तीव्र वृद्धि
Navbharat Live
navbharatlive.com