-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Mla Neelam Pehalwan Proposed To Change The Name Of Najafgarh To Nahargarh
तो नजफगढ़ का नाम बदलकर होगा ‘नाहरगढ़’, जानें BJP विधायक ने क्यों रखा यह प्रस्ताव
- Written By: राहुल गोस्वामी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक नीलम पहलवान ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र का नाम बदलकर 'नाहरगढ़' करने का आज प्रस्ताव रखा और दावा किया कि मुगलों ने इसका मूल नाम बदल दिया था।

नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने का प्रस्ताव
नई दिल्ली : एक बड़ी खबर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक नीलम पहलवान ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र का नाम बदलकर ‘नाहरगढ़’ करने का आज यानी गुरुवार को प्रस्ताव रखा और दावा किया कि मुगलों ने इसका मूल नाम बदल दिया था। उन्होंने कहा कि औरंगजेब के समय में इसे नजफगढ़ किया गया था। जबकि दिल्ली देहात का यह इलाका नाहरगढ़ के नाम से जाना जाता था।
जानकारी दें कि, हाल ही में नजफगढ़ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के तरुण कुमार को 29,000 से अधिक मतों से हराने वाली नीलम पहलवान ने दिल्ली विधानसभा में दावा किया कि नाम बदलने का प्रयास लंबे समय से सतत जारी है। उन्होंने कहा कि, ‘‘आलम-द्वितीय के समय में मुगल शासन के तहत नजफगढ़ को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 1857 के विद्रोह के दौरान, राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़ी और नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली के क्षेत्र में शामिल किया। हम लंबे समय से नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ कराने की कोशिश कर रहे हैं। निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को पूरी उम्मीद है कि यह विधानसभा नाम बदलने के हमारे प्रयासों का समर्थन करेगी।”
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
लखनऊ में तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज, सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- भारत के युवा ऊर्जा का प्रतीक
पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? PM मोदी से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
उन्होंने सदन में आगे कहा, ‘नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ कर दिया जाए। नजफगढ़ बहुत छोटा सा है। वहां के राजाओं ने अपने अस्तित्व की खुब लड़ाई लड़ी है। मुझे उम्मीद है कि मेरा सपोर्ट किया जाएगा। मास्टर प्लान लागू होता है, तो नजफगढ़ के साथ दिल्ली-देहात को भी फायदा होगा। वहां भी विकास होंगे। मेरे यहां कोई भी जच्चा बच्चा केंद्र नहीं है। गांव की महिलाओं की मुश्किल होती है। कोई साधन नहीं है। दिल्ली-देहात में काफी जमीन है। कम से कम वहां जच्चा-बच्चा केंद्र बनाया जाए।’
उत्तर प्रदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस तरह देका जाए तो दिल्ली में BJP नेताओं के बीच क्षेत्रों का नाम बदलने की मांग जोर पकड़ती दिख रही है। वहीं मुस्तफाबाद में जीत हासिल करने के बाद, BJP के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट ने घोषणा की कि वह औपचारिक रूप से पदभार संभालने के बाद निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलकर ‘शिव पुरी’ या ‘शिव विहार’ रखने का प्रस्ताव रखेंगे।
वहीं बीते 5 फरवरी को हुए चुनाव में BJP की निर्णायक जीत के बाद आठवीं दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जिससे आप ने दिल्ली की सत्ता गंवा दी। भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर जीत हासिल की, जबकि आप 22 सीट ही जीत पायी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पायी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bjp mla neelam pehalwan proposed to change the name of najafgarh to nahargarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














