- Hindi News »
- Delhi »
- Arvind Kejriwal Troubles May Increase As Ed Gets Mha Approval To Prosecute Aap Chief For In Delhi Liquor Case
अरविंद केजरीवाल फिर जाएंगे जेल? ED को अमित शाह ने दी मंजूरी, दिल्ली की राजनीति में आएगा भूचाल
ED Case on Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल की नजर इस बार हैट्रिक जीत पर है। अभी वो खुद चुनावी सभाओं में व्यस्त हैं और इस बीच उनकी टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

अरविंद केजरीवाल फिर जाएंगे जेल? चुनाव के बीच ED को मिली मंजूरी, दिल्ली की राजनीति में आएगा भूचाल
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की नजर इस बार हैट्रिक जीत पर है। अभी वो खुद चुनावी सभाओं में व्यस्त हैं और इस बीच उनकी टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली चुनाव से पहले एक बार फिर शराब घोटाले का जिन्न बाहर निकल आया है। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गृह मंत्रालय ने ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय को अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। अरविंद केजरीवाल को लेकर ऐसी खबर आना चुनाव में आप की सिरदर्दी बढ़ा सकते हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज करने की यह अनुमति एमएचए की तरफ से ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत मिली है। दिल्ली की एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय करने पर इससे पहले रोक लगा दी थी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि पीएमएलए के तहत केस चलाने के लिए जरूरी मंजूरी के बिना ही ट्रायल कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लिया है।
सीबीआई को मिली थी मंजूरी
दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। सीबीआई को पिछले साल अगस्त में इस केस में जरूरी मंजूरी मिल गई थी। हालांकि, इडी को अब तक इस मामले में मंजूरी नहीं मिली थी। लेकिन अब खुद गृह मंत्रालय ने एक्शन लेने की इजाजत दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी
दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर ‘साउथ ग्रुप’ से रिश्वत लेने का आरोप है। ये ग्रुप राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री तथा वितरण को कंट्रोल करता था। ऐसा आरोप है कि इस ग्रुप को दिल्ली की आप सरकार की तरफ से 2021-22 के लिए बनाई गई आबकारी नीति से फायदा हुआ था।
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सर्वे में बन रही आप की सरकार
बता दें कि सी-वोटर्स ने अपने सर्वे में यह आकलन किया है कि दिल्ली में करीब 49 प्रतिशत जनता एक बार फिर से आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाना चाहती है। जबकि करीब 46 प्रतिशत जनता सत्ता बदलना चाहती है। आप की सरकार बनने का अंतर 17-19 प्रतिशत रहेगा। इस आकलन में यह भी कहा गया है कि आप को नहीं चाहने वाली 46 प्रतिशत जनता के वोट भाजपा और कांग्रेस में बंट सकते हैं, लेकिन यह लाभ उसी समय मिलेगा जब आप के समर्थक एकमुश्त उसके लिए वोट करने आएंगे। ऐसे में असली लड़ाई अपने मतदाताओं को वोटिंग बूथ तक लाने की है।
Arvind kejriwal troubles may increase as ed gets mha approval to prosecute aap chief for in delhi liquor case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














