- Hindi News »
- Delhi »
- Arvind Kejriwal Sheeshmahal 2 Controversy Aap Reaction Pinterest Allegations
‘बीजेपी ने Pinterest की तस्वीरें दिखाई…’, शीशमहल 2.0 विवाद पर आया ‘आप’ का पलटवार; जानें क्या कहा?
Priyanka Kakkar Statement Target BJP: भारतीय जनता पार्टी ने आज बड़ा दावा किया था और शिशमहल 2 का जिक्र किया था। अब BJP के इस बयान पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी के प्रवक्ता का पलटवार सामने आाय है।
- Written By: सजल रघुवंशी

अरविंद केजरीवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Arvind Kejriwal Sheeshmahal 2 Controversy AAP Reaction: भारतीय जनता पार्टी ने आज बड़ा दावा किया था और शिशमहल 2 का जिक्र किया था। अब बीजेपी के इस बयान पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी के प्रवक्ता का पलटवार सामने आाय है, उन्होंने दावा किया है कि जो तस्वीर अरविंद केजरीवाल के नए बंगले की बताकर शेयर की जा रही हैं, वह असम में इटरनेट से ली गई हैं।
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता ने प्रियंका कक्कड़ ने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह काम बदनाम करने के लिए किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब भाजपा ने दुष्प्रचार शुरू कर दिया है।
पिंटरेस्ट से तस्वीरें उठाकर दिखाईं- आप
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए फिर से दुष्प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री प्रवेश वर्मा और बीजेपी सांसद इंटरनेट प्लेटफॉर्म पंटरेस्ट (Pinterest) से तस्वीरें उठाकर उन्हें केजरीवाल के घर की बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Diljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
वंदे भारत भी पड़ जाएगी धीमी! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के भाई और चाचा BJP में शामिल; पार्टी में नहीं थम रही बगावत
#WATCH | Delhi | AAP Chief National Spokesperson Priyanka Kakkar says, “…These pictures, which were shown by a Delhi Minister and BJP MP, are available on Pinterest and were projected that these are pictures of the residence of Arvind Kejriwal, which is a big lie…This is… https://t.co/3UEDP4t3x7 pic.twitter.com/JJJE74nfgq — ANI (@ANI) April 25, 2026
भाजपा के सांसदों को अपनी कुर्सी से प्यार है- आप
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता ने आगे कहा कि भाजपा के सांसदों और मंत्रियों को केवल अपनी कुर्सी की चिंता है और वह जनता के सामने झूठ परोस रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में गैस की किल्लत खत्म हो गई, महंगाई कम हुई या रुपये की स्थिति सुधरी है? उनका आरोप था कि बीजेपी अब दुष्प्रचार, केजरीवाल को बदनाम करने, आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने और जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने में लगी है।
यह भी पढ़ें: शीश महल 2.0: राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के आशियाने की खोली पोल, बोले- अब क्या मुंह दिखाएंगे AAP नेता
‘आप’ ने टीवी चैनलों को भी दी चेतावनी
गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा था कि परवेश वर्मा द्वारा अरविंद केजरीवाल के घर की बताई जा रही तस्वीरें पूरी तरह फर्जी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि परवेश वर्मा और इन तस्वीरों को प्रसारित करने वाले टीवी चैनल मानहानि के मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार रहें।
Arvind kejriwal sheeshmahal 2 controversy aap reaction pinterest allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














