2027 चुनाव से पहले महामुकाबला! कल गुजरात की 9000 सीटों पर होगा मतदान, अमित शाह भी पहुंचेंगे अहमदाबाद

Gujarat: गुजरात में कल निकाय चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। राज्य की 9000 सीटों पर 22 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान पर उतरे है। निकाय चुनाव में अमित शाह भी अहमदाबाद में वोट डालने पहुंचेंगे।
Voting for 9000 seats in Gujarat local body elections tomorrow, April 26. Home Minister Amit Shah to vote in Ahmedabad. Results on April 28.
गुजरात निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gujarat Local Body Elections 2026: गुजरात में 26 अप्रैल को स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी है। कल राज्य की 15 महानगरपालिका, 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायत, 260 तालुका पंचायत और 13 नगरपालिका में उपचुनाव की 9000 सीटों के लिए मतदान होगा।

गुजरात विधानसभा 2027 चुनाव से पहले निकाय चुनाव (Gujarat Local Body Elections) राजनीतिक दलों के लिए बड़े अहम माने जा रहे है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निकाय चुनाव में मतदान के लिए अहमदाबाद पहुंचेंगे। वे गांधीनगर से सांसद और अहमदाबाद महानगरपालिका के नारनपुरा वार्ड क्रमांक 9 के मतदाता भी है।

निकाय चुनाव में पार्टियों का गणित

आपको जानकारी दें, कि गुजरात निकाय चुनाव (Gujarat Local Body Elections) में उम्मीदवारों की संख्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है। भाजपा के 9 हजार 237 प्रत्याशी मैदान पर उतरे है। कांग्रेस के 8 हजार 443 और आम आदमी पार्टी के 5 हजार 261 प्रत्याशी मैदान पर उतरे हैं। गुजरात में 26 अप्रैल को कुल 30 हजार मतदान केंद्रों और 50 हजार बूथों पर मतदान होगा। इस चुनाव का परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।

गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों से पहले तैयारियां ज़ोरों पर हैं। 1,160 बूथों पर वोटिंग होगी, जिसके लिए लगभग 2,708 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। EVM भेज दिए गए हैं, और 8,000 से ज़्यादा एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गुजरात में सूरत के एसपी राजेश गढ़िया ने अपने जिले में मतदान की स्थिति की जानकारी दी। SP राजेश गढिया ने बताया, स्थानीय स्व-शासन चुनाव कल होने जा रहे हैं, और आचार संहिता लागू होने के बाद सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूरत ग्रामीण पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं से यह सुनिश्चित होता है कि कुल 1,160 बूथों पर वोटिंग होगी। सभी ज़रूरी उपाय किए गए हैं ताकि वोटर शांतिपूर्वक अपना वोट डाल सकें।

राजकोट में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर पर, DCP क्राइम जगदीश बांगड़वा ने बताया कि जिले में कुल 533 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें से चार को अति संवेदनशील, 141 को संवेदनशील और बाकी को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। इसके साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। राज्य में सुरक्षा के लिए 59 हजार से ज्यादा होमगार्ड और जीआरडी जवानों की फोर्स तैनात कराई गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com