- Hindi News »
- Utility News »
- India Census 2027 Digital Census Mobile Data Collection Caste Count Budget Details
Census 2027: भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना, मोबाइल ऐप से जुटेगा डेटा
Census 2027 Digital India : भारत की जनगणना 2027 पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें मोबाइल ऐप, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और जातिगत गणना जैसी नई सुविधाएं शामिल होंगी।
- Written By: हितेश तिवारी

जनगणना 2027 (फोटो - गूगल इमेज)
Census India 2027 : देश की सबसे बड़ी जनभागीदारी प्रक्रिया जनगणना 2027 जल्द शुरू होने जा रही है, जो इस बार कई मायनों में खास होगी। सरकार इसे पूरी तरह डिजिटल तरीके से आयोजित करने जा रही है, जिसमें आम नागरिक भी घर बैठे स्व-गणना (Self Enumeration) के जरिए हिस्सा ले सकेंगे।
इसके लिए नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर SE (Self Enumeration) आईडी जनरेट करनी होगी और जब जनगणना कर्मी घर आएं, तो उन्हें यह आईडी साझा करनी होगी। इस पहल का उद्देश्य ज्यादा सटीक और तेज डेटा संग्रह करना है, जिससे देश की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।
जनगणना 2027 में घर बैठे स्व-गणना का बने हिस्सा
इस बार की जनगणना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस (अप्रैल से सितंबर 2026) के तहत घरों से जुड़ी 33 तरह की जानकारी जैसे पानी, स्वच्छता, संपत्ति और ईंधन आदि का डेटा इकट्ठा किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती जिले के दो गांव बने मिसाल, बोरखड़ी खू और इस्माइलपुर गांवों ने पूरी की 100% डिजिटल स्वगणना
PPF स्कीम: हर साल 80 हजार रुपये लगाएं और पाएं 21.6 लाख रुपये का मोटा फंड, समझें पूरा गणित
जनगणना 2027 शुरू: घर बैठे करें स्वगणना, 21 मई तक मिलेगा मौका; 22 मई से 21 जून तक होगा मकानों की गणना का कार्य
पश्चिम बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3000 और मुफ्त बस यात्रा, नई सरकार का बड़ा ऐलान
दूसरे चरण में फरवरी 2027 में पॉपुलेशन एन्यूमरेशन होगा, जिसमें नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी जैसे उम्र, शिक्षा, पेशा, धर्म, जाति और अन्य विवरण दर्ज किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार जाति आधारित गणना भी शामिल होगी और बेघर लोगों को भी इस प्रक्रिया में जोड़ा जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : Census 2027 Rules: जनगणना में बाधा डालने पर होगी 3 साल की जेल और लगेगा 1000 रुपये का भारी जुर्माना
हर नागरिक की जिम्मेदारी देश के विकास में योगदान दे
सरकार ने स्पष्ट किया है कि Census Act 1948 के तहत नागरिकों की दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यह डेटा न तो टैक्स के लिए उपयोग होगा और न ही किसी जांच के लिए, बल्कि केवल नीतियां बनाने और संसाधनों के सही वितरण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, सही जानकारी देने से भविष्य में बेहतर स्कूल, अस्पताल, सड़कें और सरकारी योजनाएं तैयार करने में मदद मिलेगी। ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाए और देश के विकास में योगदान दे।
India census 2027 digital census mobile data collection caste count budget details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कांग्रेस को बड़ा झटका! मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
May 13, 2026 | 09:48 PMACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
May 13, 2026 | 09:47 PMFitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
May 13, 2026 | 09:44 PMMP के 1.5 लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट का झटका! TET को लेकर कही बड़ी बात; जानें क्या है पूरा मामला
May 13, 2026 | 09:29 PMTamil Nadu News: CM विजय को वोट देने वाले AIADMK के 25 विधायकों पर गिरी गाज, EPS ने दिखाया बाहर का रास्ता
May 13, 2026 | 09:25 PMBhind News: PM Modi की अपील को दरकिनार करते नजर आए BJP नेता, 50 गाड़ियों के साथ किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
May 13, 2026 | 08:58 PMहरियाणा में फिर चला मोदी मैजिक! निकाय चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार
May 13, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














