
Indian Premier League 2026, 36th Match RR vs SRH Highlight Update: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हाई-वोल्टेज भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी SRH के सामने राजस्थान ने 6 विकेट पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक जमाया। SRH की गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा ने 2-2 विकेट हासिल किए।
229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 19वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए। इस जीत के साथ SRH की यह आईपीएल 2026 में 5वीं जीत रही और टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स भी 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई, हालांकि बेहतर नेट रन रेट के चलते SRH आगे निकल गई।
4️⃣h consecutive win ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
4️⃣th highest successful chase in #TATAIPL history ✅#SRH paint the Pink City ORANGE with a clinical win 🎨🧡
Scorecard ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/bKWZOIAgZo
राजस्थान रॉयल्स के द्वारा दिए गए 229 रनों के टारगेट को सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया है।
हेनरिक क्लासेन के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को पांचवां झटका लगा है। अब उसे जीत के लिए 9 गेंद में 13 रन की जरूरत है।
हैदराबाद को जीत के लिए 23 गेंद पर सिर्फ 30 रन की जरूरत है। इस वक्त क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा है। शर्मा ने 29 गेंद में 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हेनरिक क्लासेन आए हैं। दूसरी तरफ ईशान किशन 61 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। अब सनराइजर्स को जीत के लिए 57 गेंद पर 85 रन की जरूरत है।
अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद टारगेट के करीब जाता हुआ भी दिख रहा है।
राजस्थान रॉयल्स को ट्रेविस हेड के रूप में पहली सफलता मिली है। उन्होंने टीम व एसआरएच की पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर हेड को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। 1 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 11 रन है। इस वक्त क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मौजूद हैं।
राजस्थान रॉयल्स को डोनोवन फरेरा के रूप में पांचवां झटका लगा है। उन्हें ईशान मलिंगा ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रवींद्र जडेजा आए हैं। 19 ओवर के बाद RR ने 218 रन बना लिए हैं।
राजस्थान के कप्तान रियान पराग को सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसके साथ ही कमिंस ने आईपीएल 2026 की पहला विकेट झटका। वहीं, राजस्थान को मुकाबले में चौथा बड़ा झटका लगा। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने 195 रन बना लिए हैं।
37 गेंदो में 103 रन की शतकीय पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी LBW आउट हो चुके हैं। उन्हें साबिक हुसैन ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स को उसका तीसरा झटका लगा है। 14 ओवर बाद RR का स्कोर 175 रन है। इस वक्त क्रीज में कप्तान रियान पराग और डोनोवन फरेरा मौजूद हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। 13.4 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 170-4 है। वहीं, सनराइजर्स को RR के तीसरे विकेट की तलाश है।
2️⃣ #TATAIPL centuries at the age of just 1️⃣5️⃣
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
Vaibhav Sooryavanshi is just pure box office 🍿
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals pic.twitter.com/tEwfsxf1Vl
ध्रुव जुरेल 51 रन की पारी खेलकर नीतीश कुमार रेड्डी का शिकार बन चुके हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान रियान पराग आए हैं। दूसरी तरफ 87 रन के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी क्रीज में मौजूद हैं। 13 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 153 रन है।
राजस्थान रॉयल्स बड़े स्कोर की तरफ जाती हुई दिख रही है। 12.3 ओवर के बाद टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी 33 गेंद में 87 तो ध्रुव जुरेल 33 गेंद में 51 रन की अर्धशतकीय पारी के साथ क्रीज में मौजूद हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में अर्धशतक पूरा कर दिया है। 5.5 ओवर के बाद आरआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन है।
राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें ईशान मलिंगा ने अपना शिकार बनाया।
वैभव सूर्यवंशी ने लगातार 5 छक्के ठोक दिए हैं। पहले उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे की 4 गेंदों पर 4 छक्के फिर कप्तान पैट कमिंस की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर 5 गेंदों में 5 छक्के ठोक दिए। 2.4 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 40 रन है।
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में पैट कमिंस ने बतौर कप्तान वापसी की है। अब राजस्थान की कोशिश हैदराबाद के सामने बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी।
सनराइजर्स हैदाराबाद की टीम में पैट कमिंस ने वापसी की है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बतौर कप्तान खेल रहे हैं।
आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जहां दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी और प्लेऑफ की दौड़ को और मजबूत करने की कोशिश करेंगी।
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।
रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।