-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Amit Shah Will Hold A High Level Meeting Today Regarding Law And Order Situation In Delhi
Amit Shah: दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर अमित शाह आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग, CM रेखा गुप्ता समेत ये लोग हाेंगे शामिल
- Written By: आकाश मसने
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली में सरकार बनने के बाद भाजपा एक्शन मोड़ में आ गई है। आज यानी शुक्रवार को सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित इस बैठक में गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी हाल के घटनाक्रमों, सुरक्षा चुनौतियों और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए मौजूद रहेंगे। बता दें कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन आती है।
बैठक में पुलिसिंग उपायों को मजबूत करने और शहर में कानून-व्यवस्था के लिए किसी भी उभरते खतरे से निपटने के लिए नवगठित दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाने की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के 3 शूटर्स को किया गिरफ्तार; कई वारदातों में थे वॉन्टेड, उगलेंगे कई बड़े राज
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
दिल्ली-NCR में मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बारिश के बीच बढ़ेगी गर्मी और उमस
सुरक्षा स्थितियों की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे गृह मंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश भर में सुरक्षा स्थितियों की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं और पहले भी राष्ट्रीय राजधानी के रूप में इसके महत्व को देखते हुए दिल्ली में एक मजबूत कानून प्रवर्तन तंत्र की आवश्यकता पर जोर दे चुके हैं।
इस बैठक में दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना शामिल होंगे। बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और दिल्ली पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
शीला दीक्षित के बाद पहल बार ऐसी मीटिंग
शीला दीक्षित के बाद पहली बार दिल्ली की मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार के गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के साथ गृह मंत्रालय में इस तरह की बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस में सामंजस्य बना रहे इस वजह से यह मीटिंग आयोजित की गई है। दिल्ली की कानून व्यवस्था की बेहतरी को लेकर दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार मिलकर कैसे काम करे इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा होगी।
दिल्ली की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बांग्लादेश घुसपैठियों के खिलाफ अभियान पर चर्चा
पिछले कुछ समय से अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर अभियान तेज हो गया है। दिल्ली से एक के बाद एक बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान को लेकर भी गृह मंत्रालय की इस बैठक में चर्चा हो सकती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भी अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के घुसपैठ का मुद्दा चर्चा में रहा था।
Amit shah will hold a high level meeting today regarding law and order situation in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
COVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMसावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
Jul 12, 2026 | 04:14 PMपुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Jul 12, 2026 | 04:13 PM10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
Jul 12, 2026 | 04:00 PMचलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 03:52 PM‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PM22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














