दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के 3 शूटर्स को किया गिरफ्तार; कई वारदातों में थे वॉन्टेड, उगलेंगे कई बड़े राज

Delhi Police Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है।
delhi police lawrence bishnoi
दिल्ली पुलिस (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Delhi Police Arrest Lawrence Bishnoi Shooters: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गे पुलिस के हाथ लगे। दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ को बड़े ऑपरेशन में कामयाबी हाथ लगी, जिसमें पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

ये तीनों शूटर्स मिलकर एक टारगेट किलिंग की प्लान बना रहे थे। जैसे ही रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ को इसकी जानकारी मिली, तो उन्हें ट्रैक करना शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि विदेश में बैठे नेटवर्त के जरिए इन शूटर्स को जानकारी दी जा रही थी। तीनों शूटर्स पहले से ही दिल्ली में कई वारदातों में वांटेड थे और पहले भी टार्गेट किलिंग की वारदात को अंजाम दे चुके थे।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है। वे एक टारगेटेड किलिंग (खास व्यक्ति की हत्या) की योजना बना रहे थे। इन शूटर्स को विदेश में मौजूद एक नेटवर्क से जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद उन्हें वारदात को अंजाम देना था। वे दिल्ली में कई घटनाओं में वॉन्टेड थे। उन्होंने पहले भी टारगेटेड शूटिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है।

हाल की रिपोर्टों से पता चलता है कि अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ एक ऑपरेशन शुरू किया गया है। FBI ने 7 जुलाई को इस गैंग के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस ऑपरेशन का मकसद लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके साथियों गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े नेटवर्क को निशाना बनाना है।ॉ

गोल्डी बराड़ पर कार्रवाई

FBI ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ भी अहम कदम उठाया है। उसने सतिंदरजीत सिंह, उर्फ ​​गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर $50,000 के इनाम की घोषणा की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com