- Hindi News »
- Crime »
- Two People Arrested For Cheating Agniveer Candidates In Palghar
ऊंची पहुंच बताकर अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास कराने का दिया झांसा, शक होने पर धरे गए दो ठग
अग्निवीर भर्ती के लिए विरार के जीवदानी क्रिकेट ग्राउंड में 28 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया जारी थी। इसी दौरान दोनों ठगों ने यहां पहुंचर परीक्षा देने आए युवकों से ठगी करने की कोशिश की।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स एएनआई)
पालघर : पुलिस ने पालघर में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को पास कराने में मदद करने के नाम पर कुछ युवकों को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के सातारा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कुछ अभ्यर्थियों द्वारा शक होने पर पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ये दोनों कुछ अभ्यर्थियों को भर्ती कराने के नाम पर ठग चुके थे।
ठगी और धोखाधड़ी के इस मामले में मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस ने आरोपी अन्नासाहेब धनजी काकड़े (30) और गणेश काले (27) को गिरफ्तार किया। विरार पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश गायकवाड़ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए युवकों को झांसे में लिया और इसमें वे कामयाब भी हो गए थे।
अग्निवीर बनाने का किया वादा
अग्निवीर भर्ती के लिए विरार के जीवदानी क्रिकेट ग्राउंड में 28 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया जारी थी। इसी दौरान दोनों ने यहां पहुंचर युवकों से ठगी करने की कोशिश की। उन्होंने कई युवाओं को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना में भर्ती कराने का आश्वासन दिया लेकिन बदले में पैसे की मांग की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी काकड़े और गणेश काले जीवदानी क्रिकेट ग्राउंड पर गए और कुछ अभ्यर्थियों से संपर्क कर उन्हें भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में मदद करने का आश्वासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
वसई-विरार में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, चार महीनों में 15 हजार से ज्यादा डॉग बाइट मामले
विरारवासियों को बड़ी सौगात, आज खुलेगा बहुप्रतीक्षित नारंगी फ्लाईओवर
पालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
प्रेम प्रसंग बना खौफनाक, विरार में युवक ने मां-बेटी की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश की
शक होने पर खुली पोल
इस दौरान एक अभ्यर्थी से उन्होंने एडवांस में 1,000 रुपये भी हासिल कर लिए। उसके बाद उन्होंने उस युवक से अपने जैसे कुछ और युवाओं को लाने के लिए कहा। लेकिन, कुछ अभ्यर्थियों को अहसास हुआ कि दोनों उन्हें धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुंरत कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया।
महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पुलिस हिरासत में आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 318(4) (धोखाधड़ी), 62 (आजीवन कारावास या अन्य कारावास से दंडनीय अपराध) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह बता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके साथ और कौन- कौन लोग शामिल हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Two people arrested for cheating agniveer candidates in palghar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
19 मई का इतिहास : क्यों खास है आज का दिन? इसी दिन बना था तापमान को मापने का सेंटीग्रेड पैमाना
May 19, 2026 | 07:26 AMTrump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
May 19, 2026 | 07:22 AMऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
May 19, 2026 | 07:17 AMमहाराष्ट्र में बंद हुए कई Petrol Pump, महंगाई में कमर तोड़ने के लिए आज फिर से बढ़ गई पेट्रोल की कीमत
May 19, 2026 | 07:14 AMअवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगे केमिस्ट, 12.50 लाख व्यापारियों पर संकट
May 19, 2026 | 07:13 AMनवभारत संपादकीय: असम में फिर चला हिमंत का जादू, 126 में 82 सीटें जीत BJP ने रचा इतिहास
May 19, 2026 | 07:10 AMपानी पर दौड़ेगी मेट्रो! देश के 18 शहरों के लिए मोदी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, ये शहर हैं शामिल
May 19, 2026 | 07:04 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














