-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Two Friends Murdered Over Trivial Matter In Tiruvallur Tamil Nadu One In Critical Condition
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में मामूली बात पर दो दोस्तों की हत्या, एक की हालत गंभीर
- Written By: रंजन कुमार
Tamil Nadu News: तमिलनाडु में बाइक करीब आने पर शुरू हुआ मामूली विवाद दोहरे हत्याकांड में बदल गया है। नीलकंदन और उसके साथियों ने तीन दोस्तों पर पत्थरों से हमला किया। दो की मौत हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। इमेज-एआई
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर अंतर्गत ओंडिक्कुप्पम में पोंगल के बाद घर लौट रहे तीन दोस्तों पर हिंसक हमले ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। बाइक के पास आने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते-देखते दोहरे हत्याकांड में बदल गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
ओंडिक्कुप्पम कनियाम्मन मंदिर स्ट्रीट निवासी पार्थिबन (32) दोस्त केशवमूर्ति और सुकुमार के साथ पोंगल पर्व पर आंध्र प्रदेश के कोने झरने घूमने गए थे। छुट्टी बिताने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर घर तिरुवल्लूर की ओर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में ओंडिक्कुप्पम क्षेत्र में उनकी बाइक के पास दो बाइकों पर सवार चार युवक नीलकंदन, जवाहर, जोतिस और विनोद दिखे।
किस कारण हुआ था विवाद?
दरअसल, इनकी बाइक के काफी करीब आरोपियों की बाइक आ गई थी। दोनों बाइक टकरा सकती थी। इसे लेकर पार्थिबन ने नीलकंदन और उसके साथियों से पूछा कि लापरवाही से बाइक क्यों चला रहे? वे नशे में हो क्या? इससे आरोपी भड़क गए। फिर कहासुनी इतनी बढ़ी कि कुछ पल में मामला मारपीट में बदल गया। नीलकंदन और उसके दोस्तों ने पार्थिबन और उनके दोस्तों पर हमला कर दिया। हमला रोकने के प्रयास में स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई। सड़क झगड़े का मैदान बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
वाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
पत्थरबाजी से तीनों गंभीर रूप से घायल
चारों आरोपियों ने पार्थिबन, सुकुमार और केशवमूर्ति पर बड़े पत्थरों से हमला कर दिया। सिर पर पत्थर लगने से पार्थिबन वहीं गिर पड़े। उनकी हालत गंभीर हो गई। सुकुमार और केशवमूर्ति भी बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों दर्द से चिल्लाने लगे। हमलावर भाग निकले। लोग चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को मनवल नगर पुलिस की मदद से तिरुवल्लूर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच बाद बताया कि पार्थिबन की मौके पर मौत हो चुकी थी। इलाज के दौरान सुकुमार ने दम तोड़ दिया। तीसरे घायल केशवमूर्ति को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें: पत्नी से मिलने अस्पताल पहुंचा था गैंगस्टर, दूसरे गैंग के लोगों ने घेरकर मार डाला, सरेआम चले चाकू
जांच में नशे की पुष्टि
मनवलनगर पुलिस का कहना है कि पार्थिबन बैंक कर्मचारी थे। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। सुकुमार निजी कंपनी में कार्यरत थे। उनकी पत्नी गर्भवती है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हमलावर गांजे के नशे में थे। अब जांच की जा रही कि उन्हें नशा कौन उपलब्ध कराता था। मनवलनगर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज कर आरोपियों नीलकंदन, जवाहर, जोतिस और विनोद की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Two friends murdered over trivial matter in tiruvallur tamil nadu one in critical condition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर को नए रेलवे स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार, सिंहस्थ-2028 के बाद शुरू होगा बड़ा काम
Jul 03, 2026 | 09:00 AMइंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
Jul 03, 2026 | 08:57 AMमौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
Jul 03, 2026 | 08:51 AMपहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 08:45 AMबारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
Jul 03, 2026 | 08:43 AMBharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
Jul 03, 2026 | 08:40 AMपुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
Jul 03, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














