-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Chennai Gangster Rowdy Adi Murdered In Kilpauk Government Hospital Tamil Nadu
पत्नी से मिलने अस्पताल पहुंचा था गैंगस्टर, दूसरे गैंग के लोगों ने घेरकर मार डाला, सरेआम चले चाकू
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Chennai Gangwar: चेन्नई के किलपॉक सरकारी अस्पताल में तीन अज्ञात हमलावरों ने कुख्यात गैंगस्टर राउडी आदि की धारदार हथियारों से हत्या कर दी, जब वह अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने आया था।

अस्पताल की फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Chennai Gangster Murder: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। किलपॉक सरकारी अस्पताल के प्रसूति वार्ड के बाहर कुख्यात गैंगस्टर राउडी आदि की सरेआम हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उस वक्त निशाना बनाया जब वह अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने पहुंचा था, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई।
चेन्नई के किलपॉक सरकारी अस्पताल में मंगलवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के भीतर ही गैंगवार की गूंज सुनाई दी। कुख्यात गैंगस्टर, जिसकी पहचान राउडी आदि के रूप में हुई है, अपनी गर्भवती पत्नी का हाल जानने के लिए अस्पताल आया था। उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा के चलते डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था।
पत्नी से मिलने अस्पताल गया था आदि
जैसे ही आदि अपनी पत्नी से मिलने के लिए प्रसूति वार्ड की ओर बढ़ा, वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने बिना कोई मौका दिए धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ आदि ने जान बचाने के लिए प्रसूति वार्ड के भीतर भागने की कोशिश की, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
वाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
गैंगस्टर का पुरानी रंजिश के चलते किया कत्ल!
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक राउडी आदि कोई साधारण अपराधी नहीं था। उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। चौंकाने वाली बात यह है कि आदि खुद एक हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था और पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ भी कर रही थी। माना जा रहा है कि यह हत्या पुरानी रंजिश या गैंगवार का नतीजा हो सकती है। हमलावरों को संभवतः इस बात की सटीक जानकारी थी कि आदि अपनी पत्नी की हालत देखने के लिए रात के समय अस्पताल जरूर आएगा।
अस्पताल की सुरक्षा पर उठे सवाल: कर्मचारियों और मरीजों में दहशत
सरकारी अस्पताल जैसी जगह, जिसे बेहद सुरक्षित माना जाता है, वहां रात के समय हुई इस नृशंस हत्या ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रसूति वार्ड जैसी संवेदनशील जगह पर खून-खराबा होने से वहां मौजूद नर्सों, महिला मरीजों और उनके परिजनों में भारी दहशत का माहौल है। घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
சென்னையின் முக்கிய அரசு மருத்துவமனையான, கீழ்ப்பாக்கம் மருத்துவமனை வளாகத்திலேயே, பல்வேறு குற்ற வழக்குகள் கொண்ட ஆதி என்ற நபர் வெட்டிப் படுகொலை செய்யப்பட்டிருக்கிறார். தலைநகரில்,அரசு மருத்துவமனை வளாகத்தில் நடந்துள்ள இந்தப் படுகொலை, திமுக ஆட்சியில் காவல்துறை முழுமையாக… — K.Annamalai (@annamalai_k) January 12, 2026
पुलिस जांच और सीसीटीवी सुराग
चेन्नई की किलपॉक पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने और हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों के निशान जब्त किए हैं।
यह भी पढ़ें: पटना हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत के बाद कारगिल चौक पर हंगामा, परिजन ने लगाए रेप के आरोप, पुलिस ने क्या कहा?
तमिलनाडू पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती हमलावरों की पहचान करना है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखे थे। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं जो शहर के अन्य रास्तों के सीसीटीवी फुटेज और आदि के पुराने दुश्मनों की कुंडली खंगाल रही हैं ताकि जल्द से जल्द हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
Chennai gangster rowdy adi murdered in kilpauk government hospital tamil nadu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर को नए रेलवे स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार, सिंहस्थ-2028 के बाद शुरू होगा बड़ा काम
Jul 03, 2026 | 09:00 AMइंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
Jul 03, 2026 | 08:57 AMमौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
Jul 03, 2026 | 08:51 AMपहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 08:45 AMबारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
Jul 03, 2026 | 08:43 AMBharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
Jul 03, 2026 | 08:40 AMपुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
Jul 03, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














