-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Ruckus After Teenager Brutally Stabbed To Death In Seelampur Delhi
Delhi Crime News: दिल्ली के सीलमपुर में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग, जमकर हंगामा
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
राजधानी दिल्ली में घर से दूध लेने के लिए गए किशोर की चार-पांच लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुई। घटना के बाद से परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर हंगामा कर रहे हैं।

दिल्ली के सीलमपुर में किशोर की हत्या के बाद हंगामा
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में हंगामा मचा हुआ है। यहां सीलमपुर इलाके में एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। घटना बृहस्तपतिवार रात की है। यहां किशोर को चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया गया। पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
सीलमपुर इलाके में दूध लेने गए 17 वर्षीय कुणाल को चार से पांच लोगों ने चाकू से गोद डाला। न्यू सीलमपुर के जे-ब्लॉक में रहने वाले किशोर की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर एंगल को तलाश रही है। आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
घर से दूध लेने जाते वक्त आरोपियों ने किया हमला
कुणाल परिवार के साथ जे ब्लाक में रहता था। घर में पिता राजवीर, मां और तीन भाई एवं एक बहन भी हैं। कुणाल के पिता ऑटो चलाक हैं। कुणाल दिल्ली में ही गांधी नगर में एक कपड़े की दुकान पर ही काम करता था। परिजनों ने बताया कि शाम को 7.30 बजे के आसपास वह दुकान से दूध लेने के लिए गया था। रास्ते में चार-पांच लोगों ने घेर लिया और गालीगलौच शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो उसपर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद पड़ोसी ने घर आकर घटना की जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
नागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
‘तेज आवाज में गाने बजाना बना मौत का कारण’, मुंबई के विक्रोली में पिता और 14 साल के मासूम बेटे की हत्या
पुलिस के साथ क्राइम और एसएफएल की टीम भी पहुंची
सीलमपुर में हत्या की घटना के बाद सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। क्राइम और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। फिलहाल सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान और तलाश करने की कोशिश कर रही है।
क्राइम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इलाके में तनाव, रात भर तैनात रही फोर्स
घटना के बाद से सीलमपुर में भारी तनाव फैल गया है। इलाके में रात भर अर्धसैनिक बल और पुलिस की टीमें तैनात रहीं। कुणाल के घर के पास भी पुलिस की टीम मौजूद रही। आरोपी कौन थे औरकुणाल से उनकी रंजिश को लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है। क्या आरोपी कुणाल को पहले से जानते थे या फिर रास्ते में किसी विवाद पर आक्रोश के चलते घटना को अंजमा दिया गया है। इन सब एंगल पर अब पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।
#WATCH | Delhi | Locals in Seelampur block a road in the area as they continue their protest against the murder of a 17-year-old boy, Kunal; Police officials are present here pic.twitter.com/zEFnoRJEgT — ANI (@ANI) April 18, 2025
आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम की
सीलमपुर में किशोर की हत्या के बाद सुबह से स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा और विरोध शुरू कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन और दिल्ली सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की जा रही है। पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।
Ruckus after teenager brutally stabbed to death in seelampur delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ग्राहक बताता था पसंद, गैंग चाइनीज टेक्नोलॉजी से करता चोरी; आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़
Aug 06, 2026 | 01:23 PMरबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार
Aug 06, 2026 | 01:15 PMरीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई
Aug 06, 2026 | 01:14 PMयेरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 01:10 PMYRKKH Spoiler: ये रिश्ता में दिखेगा कोर्टरूम ड्रामा, अरमान के गायब होने से बढ़ेगी अभिरा की टेंशन
Aug 06, 2026 | 01:03 PMExplainer: क्या है FCRA? इंदिरा ने बनाया…मनमोहन ने आगे बढ़ाया, अब मोदी करना चाहते हैं बदलाव, छिड़ी जंग
Aug 06, 2026 | 01:03 PMबॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
Aug 06, 2026 | 12:55 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













