Nikay Chunav: उल्हासनगर मनपा चुनाव कार्यक्रम घोषित, 78 नगरसेवकों के लिए मतदान

Maharashtra Local Body Election: राज्य चुनाव आयोग ने उल्हासनगर मनपा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। 20 प्रभागों में 78 नगरसेवक चुने जाएंगे। पिछला चुनाव 2017 में हुआ था।
ulhasnagar-property-tax-collection-fall-short-target-2026
उल्हासनगर मनपा (pic credit; social media)
Published on
Updated on

Ulhasnagar News In Hindi: सोमवार को राज्य चुनाव आयोग द्वारा राज्य की सभी मनपा के चुनावों का चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इनमें उल्हासनगर मनपा का भी समावेश है। इससे पहले स्थानीय मनपा के चुनाव साल 2017 में हुए थे।

तत्कालीन विजयी हुए जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल 5 अप्रैल 2022 को पूरा हो गया था, तब कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के चलते चुनाव नहीं हो सके थे। पिछले तीन साल से मनपा चुनावों को लेकर शहर वासियों सहित राजनीति दल तथा शहर की राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों में चुनाव को लेकर उत्सुकता थी। सिंधी भाषी बहुल शहर के रूप में प्रसिद्ध उल्हासनगर मनपा में कुल 20 प्रभाग है और 78 मनपा सदस्य चुने जाएंगे।

32 सीटों के साथ टॉप पर रही भाजपा

2017 में हुए मनपा के मनपा वे आम चुनाव में भाजपा तथा स्थानीय राजनीतिक दल औमी कालानी के नेतृत्व वाले टीओके ने मिलकर लड़ा था। टीओके के उम्मीदवारों ने भी भाजपा की निशानी कमल के फूल पर चुनावी मैदान में उतरे थे। तब भाजपा 32 सीटों के साथ टॉप पर रही। जबकि शिवसेना ने 25 सीटें जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 4, आरपीआई को 2, और भारिप, पीआरपी, कांग्रेस और अन्य को 1-1 सीट मिली थी। उन चुनाव की खास बात यह है कि जीवन इंदनानी तथा आशा ईदनानी के नेतृत्व वाली साई पार्टी ने 11 सीटें जीतकर शहर में अपनी पाटी की शक्ति का परिचय दिया था। साई पार्टी ने सत्ता की भागीदारी में अहम रोल निभाया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com