-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pk Anil Kumar Painting Exhibition Bengaluru 2025 Muse And Motion
बेंगलुरु में बिखरेंगे कल्पनाओं के रंग, म्यूज एंड मोशन प्रदर्शनी में धूम मचाएंगी PK अनिल की पेंटिंग्स
- Written By: अभिषेक सिंह
Muse and Motion Painting Exhibition: रोटरी क्लब ऑफ बेंगलुरु प्लेटिनम सिटी 20 और 21 दिसंबर को एक जीवंत और सलीके से क्यूरेट की गई पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है।

पीके अनिल कुमार व उनकी पेंटिंग
Painting Exhibition: रोटरी क्लब ऑफ बेंगलुरु प्लेटिनम सिटी 20 और 21 दिसंबर को एक जीवंत और सलीके से क्यूरेट की गई पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। इस प्रदर्शनी में विज्ञापन जगत के अनुभवी, क्रिएटिव प्रोफेशनल और वर्तमान में अपनी एजेंसी में डायरेक्टर–क्रिएटिव एक्सीलेंस के पद पर कार्यरत पी. के. अनिल कुमार सहित 15 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।
यह दो दिवसीय प्रदर्शनी 20 और 21 दिसंबर को कर्नाटक चित्रकला परिषद में आयोजित की जा रही है। जिसकी थीम ‘मानव संबंधों की विविधता’ रखी गई है। प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
क्यों महत्वपूर्ण है यह पेंटिंग प्रदर्शनी?
यह प्रदर्शनी पी. के. अनिल कुमार की विशिष्ट कलात्मक अभिव्यक्ति को सामने लाने वाली है। जिसमें गहरे रंगों का प्रयोग, भावनात्मक ब्रश स्ट्रोक्स और कॉन्सेप्ट आधारित दृश्य शामिल हैं। उनकी यह शैली कहानी कहने और ब्रांड कम्युनिकेशन में दशकों के अनुभव से प्रेरित है।
सम्बंधित ख़बरें
ALEMAI ने शुरू की एल्युमिनियम भारत-2026 पहल, गांधीनगर में होगी देश की पहली एल्युमिनियम प्रदर्शनी
छुट्टी पर जा रहे पाक सैनिकों का BLA ने बनाया शिकार… क्वेटा में इमरजेंसी जैसे हालात, शहबाज-मुनीर बेबस
युगांडा में अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई स्कूल बस… 20 मासूमों समेत 21 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
बांग्लादेश में खूनी कोहराम! चाय की दुकान पर बैठे पत्रकारों पर अंधाधुंध गोलीबारी, दहल उठा खुलना शहर
उनकी पेंटिंग्स की यह श्रृंखला विभिन्न भावनाओं के साथ-साथ अवलोकनों और अनुभवों पर आधारित गहरे और सघन मानवीय संबंधों को दर्शाती है। यादगार विज्ञापन कथाओं को आकार देने के लिए पहचाने जाने वाले पी. के. अनिल कुमार अपनी पेंटिंग्स में भी वही स्पष्ट सोच और भावनात्मक गहराई लेकर आते हैं।
पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्देश्य क्या है?
प्रदर्शनी के बारे में बात करते हुए रोटरी क्लब बेंगलुरु प्लेटिनम सिटी के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और कला प्रेमियों, पेशेवरों और शहर की सांस्कृतिक रूप से जागरूक समुदायों को एक साथ लाना है।
कहां खर्च होगा प्रदर्शनी से मिला पैसा?
‘म्यूज़ एंड मोशन’ शीर्षक से आयोजित यह कला एवं फोटोग्राफी प्रदर्शनी एक सामाजिक उद्देश्य से जुड़ी हुई है। रोटरी बेंगलुरु प्लेटिनम सिटी, जिला 3192 की अध्यक्ष (2025–26) रोटेरियन संध्या रघुनंदन ने बताया कि प्रदर्शनी से प्राप्त आय रोटरी की ‘नीडी हार्ट फाउंडेशन’ के माध्यम से बाल हृदय शल्य चिकित्सा के लिए दान की जाएगी।
‘आंतरिक संवादों का विस्तार है कला’
पी. के. अनिल कुमार ने अपनी कला को अपने भीतर चलने वाले संवादों का विस्तार बताते हुए कहा, “विचार कभी रुकते नहीं हैं। चाहे विज्ञापन हो या कैनवास, मुझे मानवीय क्षणों, रंगों और उस अनोखेपन को तलाशना पसंद है जो तुरंत जुड़ाव पैदा करता है।”
यह भी पढ़ें: इस राज्य के 53821 किसानों की मौज, सरकार ने खाते में भेजे 116 करोड़ रुपये; चेक करें पूरी डिटेल
यह प्रदर्शनी दोनों ही दिनों में सुबह से शाम तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। जिससे बेंगलुरु के नागरिकों को विज्ञापन की दुनिया में पनपी रचनात्मकता और फाइन आर्ट की स्वतंत्र अभिव्यक्ति के अनूठे संगम का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। आप भी प्रदर्शनी में पहुंचकर अपने रचनात्मक कौशल में नए आयाम जोड़ सकते हैं।
Pk anil kumar painting exhibition bengaluru 2025 muse and motion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रील बनाने के चक्कर में ट्रेन के बेहद करीब पहुंचा युवक, वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘मौत को दे रहा दावत’
Jul 17, 2026 | 07:49 PMALEMAI ने शुरू की एल्युमिनियम भारत-2026 पहल, गांधीनगर में होगी देश की पहली एल्युमिनियम प्रदर्शनी
Jul 17, 2026 | 07:48 PMSawan 2026: सावन में इस विशेष फूल से खुलेगा आपकी किस्मत का द्वार! भोलेनाथ की बरसेगी कृपा
Jul 17, 2026 | 07:46 PMनन्हें बच्चों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, पॉलीथीन और अखबार से बनाया रथ; वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 17, 2026 | 07:37 PMसड़क पर गुजर रहे हाथियों को लोगों ने गुलेल और शोर से उकसाया, फिर गजराज ने दिखाया गुस्सा; वीडियो वायरल
Jul 17, 2026 | 07:29 PMछुट्टी पर जा रहे पाक सैनिकों का BLA ने बनाया शिकार… क्वेटा में इमरजेंसी जैसे हालात, शहबाज-मुनीर बेबस
Jul 17, 2026 | 07:27 PMमहादेव ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने कारोबारी विकास गर्ग को किया गिरफ्तार, 940 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Jul 17, 2026 | 07:25 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM












