-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Red Fort Blast Probe Reveals Rift Between Isis And Al Qaeda Supporters In Terror Module
लाल किला ब्लास्ट जांच में बड़ा खुलासा: ISIS और अलकायदा की वजह से आतंकी मॉड्यूल में थे मतभेद
- Written By: प्रिया सिंह
Red Fort Blast: लाल किला कार ब्लास्ट मामले में पता चला कि आतंकी समूह के भीतर विचारधारा, फंड और हमले की रणनीति को लेकर गहरे मतभेद थे। जिस कारण से आतंकी उमर अदील की शादी तक में नहीं गया था।

लाल किला कार ब्लास्ट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Delhi Blast Probe Reveals Rift Between ISIS And Al-Qaeda: लाल किला कार बम विस्फोट की जांच अब नए-नए खुलासों से भर रही है। जांच एजेंसियों ने पाया कि आतंकी मॉड्यूल के सदस्य एक-दूसरे से सहमत ही नहीं थे। ISIS और अलकायदा की विचारधाराओं को लेकर उनके बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। इन्हीं आंतरिक तनावों के बीच आतंकी उमर धीरे-धीरे समूह का नेतृत्व अपने तरीके से करता रहा।
ISIS बनाम अलकायदा
लाल किला कार बम विस्फोट मामले में जांच एजेंसियों ने पाया कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े इस आतंकी मॉड्यूल में एकरूपता बिल्कुल नहीं थी। आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी लगातार ISIS की विचारधारा की तरफ झुकता जा रहा था। वह ‘खिलाफत’ स्थापित करने और ‘करीबी दुश्मन’ पर हमला करने की बात करता था।
इसके उलट, उसके साथी मुजम्मिल गनई, अदील राथर और मुफ्ती इरफान वागे अलकायदा की सोच से प्रभावित थे, जिसमें पश्चिमी संस्कृति और ‘दूर के दुश्मन’ पर हमले को प्राथमिकता दी जाती है। इसी मानसिक टकराव के चलते उमर अपने साथियों से कटा-कटा रहता था और अदील की शादी तक में नहीं गया।
अफगानिस्तान जाने की नाकाम कोशिश
जांच में यह भी सामने आया कि वागे को छोड़कर यह गुट पहले अफगानिस्तान जाकर प्रशिक्षण लेना चाहता था। लेकिन उनकी योजना सफल नहीं हुई। इसके बाद इन लोगों ने भारत में ही लक्ष्य खोजने का फैसला किया और उमर ने 2023 से IED बनाने पर रिसर्च शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
18 साल बाद इंसाफ! Ahmedabad Blast के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, 56 मौतों के केस में गुजरात हाई कोर्ट का फैसला
ATS का बड़ा एक्शन: गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लगीं UAPA की सख्त धाराएं
फंड को लेकर भी विवाद
गुट में एक और बड़ा झगड़ा पैसे के इस्तेमाल को लेकर था। डॉ. उमर पर आरोप है कि उसने जुटाए गए पैसों का हिसाब नहीं रखा। जांच में सामने आया कि लगभग 20 लाख रुपये डॉ. शाहीन शाहिद अंसारी ने क्राउडफंडिंग के जरिए जुटाए थे। शाहीन का संबंध जेएम के महिला विंग जमात-उल-मोमिनात से बताया जा रहा है और वह फरीदाबाद में मॉड्यूल को संसाधन मुहैया कराने में मदद करती थी।
यह भी पढ़ें: अब इस मुस्लिम देश पर हमला करेगा इजरायल! दुश्मनों के जमावड़े से गुस्सा, हमास की तरह मचेगी तबाही
काजीगुंड की महत्वपूर्ण बैठक
अक्टूबर में मौलवी इरफान वागे की गिरफ्तारी के बाद, उमर ने 18 अक्टूबर को काजीगुंड में बाकी सदस्यों से मुलाकात की। यह माना जा रहा है कि इसी बैठक में उमर ने गुट को अपनी पसंद की दिशा में मोड़ने में सफलता पाई। दिल्ली में ब्लास्ट इसी बैठक के लगभग तीन हफ्ते बाद हुआ। 2,900 किलो IED सामग्री बरामद वागे की गिरफ्तारी ने पुलिस को पूरे मॉड्यूल तक पहुंचाया। फरीदाबाद के कमरे से 2,900 किलो IED बनाने वाली सामग्री बरामद हुई, जिसमें विस्फोटक, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, तार, रिमोट कंट्रोल जैसी चीजें शामिल थीं।
Red fort blast probe reveals rift between isis and al qaeda supporters in terror module
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 13 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 13, 2026 | 06:15 AMप्रकाश मेहरा 13 रुपए लेकर पहुंचे थे मुंबई, अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलकर लिख दिया बॉलीवुड का इतिहास
Jul 13, 2026 | 06:06 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














