-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Delhi Blast Case Three Suspects Detained In Mumbai Interrogation Continues
दिल्ली ब्लास्ट केस: चैट और हथियारों की सप्लाई ने खोला आतंकी नेटवर्क का राज, मुंबई से 3 हिरासत में
- Written By: आकाश मसने
Delhi Blast Case: दिल्ली कार ब्लास्ट केस में मुंबई पुलिस ने आरोपी से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लिया। जांच में एन्क्रिप्टेड चैट, हथियार सप्लाई और मल्टी-स्टेट आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: IANS)
Delhi Blast Case Three Suspects Detained: दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत के बाद कई राज्यों में जांच तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपी से जुड़े तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
अधिकारियों के अनुसार, ये तीनों संदिग्ध सोशल मीडिया ऐप के जरिये आरोपी के संपर्क में थे। प्रारंभिक पूछताछ के बाद इन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है।
सोशल मीडिया के जरिए संपर्क
जांच अधिकारियों ने खुलासा किया कि हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्ध उन्हीं आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों से आते हैं, जैसे इस मॉड्यूल के दो प्रमुख आरोपी डॉ. उमर मोहम्मद और डॉ. मुज़म्मिल। पुलिस की मानें तो यह मॉड्यूल बेहद संगठित और तकनीकी रूप से सक्षम नेटवर्क चला रहा था, जिसमें एन्क्रिप्टेड चैट, हथियारों की सप्लाई और फंडिंग के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा
विधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
वे महाराष्ट्र के गद्दार और राज्य के दुश्मन, मिसिंग लिंक की आलोचना करने वालों पर एकनाथ शिंदे का भड़का गुस्सा
जांच में पता चला है कि डॉ. उमर ने तीन महीने पहले सिग्नल ऐप पर एक विशेष कैरेक्टरों वाला एन्क्रिप्टेड ग्रुप बनाया था, ताकि किसी भी तरह की निगरानी से बचा जा सके। इस ग्रुप में मुज़म्मिल, आदिल राथर, मुज़फ्फर राथर और मौलवी इरफान अहमद वागे जुड़े हुए थे। यही ग्रुप आतंरिक बातचीत और ऑपरेशन का प्रमुख माध्यम था।
हथियार सप्लाई के नए सुराग
जांच को बड़ा मोड़ तब मिला जब डॉ. शाहीन शाहिद की कार से एक असॉल्ट राइफल और पिस्तौल बरामद की गई। माना जा रहा है कि ये हथियार इरफ़ान को उमर ने 2024 में सौंपे थे। शाहीन भी इन हथियारों को इरफान के कमरे में देख चुका था। जांच एजेंसियों को शक है कि मॉड्यूल को सबसे अधिक आर्थिक मदद शाहीन ने ही दी।
मॉड्यूल के भीतर एक निर्धारित पदानुक्रम भी सामने आया है उमर, मुज़म्मिल और शाहीन फंडिंग संभालते थे, जबकि इरफान की जिम्मेदारी कश्मीर के युवाओं की भर्ती थी। इरफान ने ही गिरफ्तार हुए दो युवकों आरिफ निसार डार उर्फ साहिल और यासिर उल अशरफ को नेटवर्क से जोड़ा था।
अक्टूबर-नवंबर 2023 में हथियारों का आवागमन
जांचकर्ताओं ने हथियारों के बार-बार स्थानांतरण के कई मामलों की पुष्टि की है। अक्टूबर 2023 में आदिल और उमर एक मस्जिद में इरफान से मिले थे, जहां वे एक बैग में छिपी राइफल लेकर पहुंचे। राइफल साफ करने के बाद वे वहां से निकल गए।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, शिंदे ने शरद पवार से मिलाया हाथ! भाजपा-अजित पवार से होगा मुकाबला
नवंबर में आदिल फिर इरफ़ान के घर राइफल लेकर पहुंचा। उसी दिन शाहीन और मुज़म्मिल भी वहां मौजूद थे। राइफल पूरी रात वहीं रखी गई और अगले दिन आदिल उसे लेने लौटा। इससे साफ है कि मॉड्यूल लगातार सक्रिय और समन्वित तरीके से काम कर रहा था।
फरीदाबाद मॉड्यूल से सीधा कनेक्शन
यह नेटवर्क फरीदाबाद के उस मॉड्यूल से भी जुड़ा पाया गया है जिसे 9 नवंबर को तब उजागर किया गया, जब पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉ. मुज़म्मिल के किराए के कमरों से 2,900 किलो विस्फोटक एवं गोला-बारूद बरामद किया था।
10 नवंबर को लाल किले के पास विस्फोट हुई कार भी अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े दूसरे डॉक्टर उमर द्वारा चलाई जा रही थी। इसी घटना के बाद देशभर में कई जगह छापेमारी तेज हो गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi blast case three suspects detained in mumbai interrogation continues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMसुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Jul 11, 2026 | 08:48 PMसीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














