-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Rajasthan Police Arrested Looteri Dulhan Anuradha Paswan From Bhopal For Cheating 25 Grooms
भोपाल की लुटेरी दुल्हन: 23 की उम्र में 25 शादियां, पहले एग्रीमेंट फिर ठगी, जानें क्या है पूरा मामला
- Written By: अक्षय साहू
भोपाल जिले के शिव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली अनुराधा पर आरोप है कि उसने पिछले सात महीनों में पहले 25 अलग-अलग युवकों से शादी की और फिर उनके कीमती गहने, नगदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई।

लुटेरी दुल्हन अनुराधा
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने 23 साल की एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है जिस पर कम से कम 25 फर्जी शादियां करने का आरोप है। आरोप है कि वह शादी के बाद नकदी व कीमती सामान लेकर चंपत हो जाती है।
सवाई माधोपुर पुलिस की एक टीम ने मध्य प्रदेश में भोपाल जिले के शिव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली अनुराधा को 18 मई को गिरफ्तार किया। मानटाउन के थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया, आरोपी महिला ने फर्जी शादियां रचाकर कई लोगों को ठगा है। वह नकदी और मोबाइल फोन समेत कीमती सामान लेकर फरार हो जाती है।
23 की उम्र में 25 शादियां
थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जिस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है वह विष्णु गुप्ता ने तीन मई को दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि सुनीता और पप्पू मीणा नामक दो लोगों ने उसकी शादी करवाने का झांसा देकर उसे गुमराह किया। विष्णु गुप्ता के मुताबिक, ‘उन्होंने अनुराधा की तस्वीर दिखाई, एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी किया और उसके बाद पिछले महीने हुई शादी के लिए मुझसे दो लाख रुपये ले लिए। शादी के एक हफ्ते बाद अनुराधा नकदी, गहने और मोबाइल फोन लेकर गायब हो गई।’ जांच में पता चला कि अनुराधा इसी तरह 25 फर्जी शादी कर चुकी हैं। हर शादी के कुछ दिन बाद वह गायब हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
इंदौर: पुण्योदय प्रकल्प में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांटी 40 हजार कॉपियां, सेवा का दिया संदेश
युवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
भोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
अधिकारी ने कहा, ‘जांच से पता चला है कि अनुराधा कम से कम 25 ऐसी धोखाधड़ी वाली शादियों में शामिल रही है।’ जांच दल ने पाया कि अनुराधा भोपाल में कई ऐसे लोगों के संपर्क में थी जो शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का हिस्सा हैं। इस गिरोह का काम शादी के लिए दुल्हन तलाश रहे युवकों को फांसना, उन्हें भावी दुल्हन की तस्वीरें दिखाना, 2 से 5 लाख रुपये तक की मोटी रकम लेना और फिर फर्जी शादियां आयोजित करना है।
शादी के बाद हो जाती थी फरार
पुलिस ने बताया कि शादी के तुरंत बाद दुल्हन फरार हो जाती है जिसके बाद युवक आर्थिक व भावनात्मक संकट में फंस जाते हैं। पुलिस टीम के सदस्यों ने खुद को अविवाहित युवक के रूप में पेश कर भोपाल में अनुराधा को ट्रैक किया। सफलता तब मिली जब उन्हें अनुराधा की तस्वीर शादी करने की इच्छुक युवतियों की सूची में मिली। इसके बाद टीम ने भोपाल में उस जगह का पता लगाया जहां वह एक अन्य पीड़ित से शादी करने के बाद छिपी हुई थी। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Rajasthan police arrested looteri dulhan anuradha paswan from bhopal for cheating 25 grooms
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM













