-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Jyoti Malhotra In Contact With Danish During Operation Sindoor
घर का भेदी लंका ढाए…ऑपरेशन सिंदूर के वक्त ज्योति मल्होत्रा कर रही थी ये बड़ा कांड, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
- Written By: अभिषेक सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चला है कि ज्योति ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत में कुछ जगहों पर ब्लैकआउट समेत कई संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को दे रही थी।

ज्योति मल्होत्रा (सोर्स-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के मामले की जांच जारी है। इस बीच खबर है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ज्योति एक पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी। इसके अलावा वह ऑपरेशन के दौरान भारत में चल रही कई अहम गतिविधियों की जानकारी भी पाकिस्तान को दे रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चला है कि ज्योति ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत में कुछ जगहों पर ब्लैकआउट समेत कई संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को दे रही थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक एजेंट के संपर्क में भी थी। फिलहाल ज्योति पुलिस हिरासत में है और बुधवार को उसकी हिरासत खत्म हो रही है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सिंदूर के वक्त क्या कर रही थी ज्योति?
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि पुलिस को ज्योति और पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी दानिश के बीच चैट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पुलिस को पता चला है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह उसके संपर्क में थी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
दो महीने पहले ही शादी हुई थी, फिर भी पत्नी और उसके प्रेमी करते थे…; सोलापुर में नवविवाहित युवक ने दी जान
3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
ज्योति के फोन और लैपटॉप किए जब्त
पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए ज्योति के तीन फोन और एक लैपटॉप जब्त कर लिया है। इसके अलावा पुलिस उसके 2 बैंक खातों की भी जानकारी जुटा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ज्योति वर्ष 2023 से 2025 के बीच दानिश के संपर्क में थी।
कई यूट्यूब चैनल पुलिस की निगरानी में
हरियाणा के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यह पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है कि क्या और लोग भारत के खिलाफ जासूसी में शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई यूट्यूब चैनल जांच के दायरे में हैं। पिछले दो हफ्तों में जासूसी के आरोप में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, जांच में पता चला है कि कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़ा एक जासूसी नेटवर्क उत्तर भारत में सक्रिय है। दो महिलाएं भी शामिल गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं शामिल हैं – हरियाणा की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा और पंजाब की 31 वर्षीय गजाला शामिल हैं। दोनों कथित तौर पर नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी।
Jyoti malhotra in contact with danish during operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMअकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
Jul 11, 2026 | 06:58 PMमहाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
Jul 11, 2026 | 06:55 PMइम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
Jul 11, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














