- Hindi News »
- Crime »
- Principal Arrested For Doing Obscene Acts With Girl Students In Gadchiroli School
Gadchiroli News: स्कूल में प्राचार्य की शर्मनाक करतूत, छात्राओं के साथ करता था अश्लील हरकत, पुलिस ने किया अरेस्ट
गड़चिरोली जिले के दुर्गम परिसर में बसे भामरागढ़ तहसील में प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। एक सप्ताह के भीतर दूसरा मामला सामने आया है।
- Written By: आकाश मसने

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
गडचिरोली: राज्य के आखरी छोर पर बसा गड़चिरोली जिले के दुर्गम परिसर में बसे भामरागढ़ तहसील में प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। सप्ताह भर पहले इसी तहसील के एक जिला परिषद स्कूल में कार्यरत रवींद्र गव्हारे नामक प्रधानाचार्य को स्कूली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं विभाग ने उसे निलंबित भी किया है।
यह मामला शांत नहीं हुआ की अब दूसरा मामला सामने आया है। जहां समूह निवासी स्कूल की कुछ छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य ने अश्लील हरकत करने की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने संबंधित प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये प्रधानाचार्य का नाम मालू नोगो विडपी (50) है। जिससे प्रधानाचार्य ही हैवान बनने से छात्राओं की सुरक्षा करेगा कौन? ऐसा सवाल उपस्थित किया जा रहा है।
त्रस्त हुई छात्राएं पहुंची थाने
भामरागढ़ तहसील मुख्यालय में स्थित समूह निवासी स्कूल में कक्षा पहली से सातवीं तक शिक्षा की सुविधा है। यहां पर छात्राएं निवासी शिक्षा ले रही हैं। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से निवासी स्कूल के प्रधानाचार्य मालू नोगो विडपी ने स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हकरत करना शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
प्यार में अड़ंगा बनी सास को मारने की थी योजना, शिकार हो गया पती, पंढरपुर में पत्नी और प्रेमी पर हत्या का केस
फार्म हाउस बना जुए का अड्डा! पुलिस ने घेराबंदी कर 13 को दबोचा; पनवेल से चंद्रपुर जुआ खेलने पहुंचा था यह शख्स
नवभारत निशानेबाज: बापू के देश में लॉरेंस बिश्नोई, बॉलीवुड में आतंकित हर कोई
गोंदिया में ड्रग्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुंदरनगर से MD तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
एक दिन पहले ही ऐसा ही मामला घटने पर इस मामले से त्रस्त हुई छात्राएं सीधे पुलिस थाने में पहुंचकर प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। जिससे भामरागढ़ पुलिस ने तत्काल प्रधानाचार्य विडपी को गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
1 दिन पहले ही सीईओ ने किया था स्कूल का दौरा
जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुहास गाडे हाल ही में भामरागढ़ तहसील का दौरा कर उक्त स्कूल का दौरा किया था। जहां उन्होंने स्कूल की छात्राओं के साथ चर्चा भी की। सीईओ के दौरे के एक दिन बाद ही यह मामला सामने आया है। जिससे भामरागढ़ शहर के नगारिकों में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है।
Principal arrested for doing obscene acts with girl students in gadchiroli school
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Online Fraud: युद्धग्रस्त यमन और बीमार बेटी की झूठी कहानी सुनाकर बुजुर्ग महिला से ऐंठे 50 लाख रुपये
Feb 20, 2026 | 03:24 PMप्यार में अड़ंगा बनी सास को मारने की थी योजना, शिकार हो गया पती, पंढरपुर में पत्नी और प्रेमी पर हत्या का केस
Feb 20, 2026 | 03:14 PMठाणे में ‘ऑनलाइन दुल्हन’ ने लगाया 34 लाख का चूना, मैरिज वेबसाइट पर प्यार के नाम पर बिहार के युवक से बड़ी ठगी
Feb 20, 2026 | 03:07 PM‘उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए…’, जोनाथन ट्रॉट की विदाई पर रो पड़े राशिद खान; कही दिल छू लेने वाली बात
Feb 20, 2026 | 03:07 PMवर्धा में पगडंडी योजना को मिलेगी रफ्तार, समीक्षा बैठक में हुए बड़े फैसले, मंत्री पंकज भोयर के सख्त निर्देश
Feb 20, 2026 | 03:04 PMदिल्ली में खौफनाक वारदात, उत्तम नगर ईस्ट स्टेशन पर 12वीं के छात्र ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान; मचा हड़कंप
Feb 20, 2026 | 03:02 PMईरान की अमेरिका को सीधी चुनौती, ‘हमला हुआ तो राख होंगे अमेरिकी सैन्य ठिकाने’; ट्रंप की धमकी पर UN में पलटवार
Feb 20, 2026 | 03:02 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM













