अमरावती में कथित मटका कारोबार पर कार्रवाई की मांग, विधायक संजय खोड़के ने दी अनशन की चेतावनी

Alleged Worli Matka: अमरावती में विधायक संजय खोड़के ने कथित अवैध वरली मटका कारोबार पर कार्रवाई की मांग करते हुए 15 दिन में कदम नहीं उठाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।
amravati alleged matka business sanjay khodke protest demand
संजय खोड़के- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Amravati Alleged Matka Business: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक संजय खोड़के ने शहर में कथित रूप से लंबे समय से चल रहे अवैध वरली मटका कारोबार के मुद्दे को उठाते हुए पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर संबंधित मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आमरण अनशन करेंगे।

विधायक खोड़के का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में इसकी व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। उनके बयान में दावा किया गया है कि अवैध सट्टा गतिविधियों के कारण अपराध बढ़ रहे हैं और इस पर पुलिस को कठोर कदम उठाने चाहिए। इधर इस मामले में जब सिराज खान से प्रतिक्रिया ली गई, तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, क्या होगा धंधा बंद कर दूंगा तो हालांकि उन्होंने विधायक के आरोपों पर टिप्पणी नहीं की।

कथित मटका कारोबार पर कार्रवाई की मांग तेज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब सबकी नजर शहर पुलिस की कार्रवाई पर है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस इस मामले में क्या जांच करती है और यदि कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है तो कानून के अनुसार क्या कार्रवाई करती है।

विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

विधायक के बयान और सिराज खान की प्रतिक्रिया के बाद शहर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com