-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Police Caught 8 Accused In Seelampur Murder Case
Seelampur Murder: कुणाल हत्याकांड में 8 आरोपी दबोचे गए, कौन है लाला जिसका पता न बताने पर की थी वारदात
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
दिल्ली के सीलमपुर हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों में तीन नाबालिग हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 17 मार्च को कुणाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

सीलमपुर हत्याकांड में 8 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सीलमपुर हत्याकांड में पुलिसन ने आठ आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों ने घर से दूध लेने जा रहे 17 वर्षीय कुणाल को घेरकर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए थे जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। हत्याकांड में इलाके की लेडी डॉन जिकरा भी शामिल थी।
घटना 17 अप्रैल के शाम ही है जब कुणाल घर से दूध लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोक लिया था और कहासुनी के बाद उसपर चाकू से कई वार किए गए थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद से हत्यारोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की और उन्हें पकड़ लिया है।
आठ आरोपियों में से तीन नाबालिग
दिल्ली के सीलमपुर हत्याकांड में मुख्य आरोपी लेडी डॉन जिकरा समेत अब आठ आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं। पुलिस ने जिन आठ लोगों को दबोचा है उनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों से वारदात को लेकर पूछताछ की जा रही है। कुणाल से उनकी पुरानी दुश्मनी थी या मौके पर हुए किसी विवाद के बाद हत्या कर दी गई इसकी भी जानकारी ली जा रही है। कुणाल हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान खौफनाक वारदात! मेक्सिको में Influencer की सरेआम गोली मारकर हत्या
नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
दिल्ली की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लाला का पता न बताने पर गई थी कुणाल की जान
पुलिस के मुताबिक साहिल और उसकी बहन जिकरा अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जिकरा को इलाके में लेडी डॉन के रूप में जाना जाता है। अक्सल सोशल मीडिया पर गन लेकर वह पोस्ट भी करती दिखी है। कुछ दिन पहले साहिल ने सौरभ नाम के लड़के पर रॉड से हमला किया था। इसके बाद सौरभ के भाई लाला ने भाई पर हुए हमले का बदला लेने के लिए साहिल पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया था। घटना के बाद से साहिल फरार था। क्योंकि हमले के दौरान लाला के साथ कुणाल मौजूद था इसलिए साहिल और जिकरा उससे बार-बार लाला का पता पूछते थे। कुणाल के लाला के बारे में न बताने पर बीते गुरुवार को विवाद होने पर हमलावरों ने चाकू से गोदकर मार डाला।
Police caught 8 accused in seelampur murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ग्राहक बताता था पसंद, गैंग चाइनीज टेक्नोलॉजी से करता चोरी; आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़
Aug 06, 2026 | 01:23 PMरबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार
Aug 06, 2026 | 01:15 PMरीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई
Aug 06, 2026 | 01:14 PMयेरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 01:10 PMYRKKH Spoiler: ये रिश्ता में दिखेगा कोर्टरूम ड्रामा, अरमान के गायब होने से बढ़ेगी अभिरा की टेंशन
Aug 06, 2026 | 01:03 PMExplainer: क्या है FCRA? इंदिरा ने बनाया…मनमोहन ने आगे बढ़ाया, अब मोदी करना चाहते हैं बदलाव, छिड़ी जंग
Aug 06, 2026 | 01:03 PMबॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
Aug 06, 2026 | 12:55 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














