- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Toxic Air Makes Breathing Difficult Aqi Reaches 500 Visibility Drops To Zero
दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार…विजिबिलिटी 3 मीटर से भी कम, AQI पहुंचा 500 पार
Delhi Air Pollution: दिल्लीवालों पर इस समय मौसम की दोहरी मार पड़ रही है। हवा दिन-ब-दिन और जहरीली होती जा रही है। सोमवार को एक्यूआई लेवल कई इलाकों में 500 पहुंच गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार
Delhi Pollution News: अशोक विहार 500, रोहिणी 500, जहांगीर पुरी 500 और वजीरपुर 500… दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का यह स्तर डराने वाला है। यह बेहद गंभीर स्थिति है। जैसे-जैसे दिल्ली में ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी इजाफा हो रहा है। राजधानी दिल्ली स्मॉग की चादर से ढकी हुई है और विजिबिलिटी 3 मीटर से भी कम हो गई है।
सोमवार सुबह 6 बजे कई इलाकों में AQI लेवल 500 तक पहुंच गया है। देश की राजधानी में आज सुबह औसत AQI 456 दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाता है। ऐसे में लोगों का खुले में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। आंखों में जलन और सिर में दर्द जैसी समस्याओं से लोग परेशान दिख रहे हैं। दिल्ली में ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद स्थिति कंट्रोल में नहीं आ रही है।
दिल्ली में AQI 500 के पार
दिल्ली की स्थिति इस समय किसी ‘गैस चैंबर’ से कम नहीं है। हवा की रफ्तार बहुत धीमी है और AQI लेवल कई इलाकों में 500 के पार पहुंच गया है। अशोक विहार, रोहिणी, जहांगीरपुरी और वजीरपुर में AQI 500 तक पहुंच गया है। इसके अलावा लगभग पूरी दिल्ली में AQI 400 से ऊपर हो गया है। यह स्थिति ऐसी है, जिसमें लोग घरों के अंदर भी जहरीली हवा का शिकार हो सकते हैं। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे आनंद विहार में AQI 493, नेहरू नगर में 489, ओखला में 483, आरके पुरम में 483 और विवेक बिहार में 493 दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गन्ने की कीमतों में भारी उछाल से सेमीकंडक्टर पर मेगा प्लान तक…मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
मौसम की दोहरी मार झेल रहे दिल्लीवाले
दिल्लीवाले इस समय मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। घने कोहरे के साथ-साथ स्मॉग का भी सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आज की स्थिति ऐसी है कि 3 मीटर दूर भी कुछ नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं। पिछले दो दिनों से दिल्ली में कुछ ऐसे ही हालात बने हुए हैं। रविवार को सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, शाम चार बजे तक दिल्ली के 39 सक्रिय वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 38 में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर दर्ज हुआ, जबकि केवल शादीपुर में ही यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। रोहिणी में भी दिन के दौरान AQI का स्तर 500 तक पहुंच गया, जबकि अशोक विहार, जहांगीरपुरी और मुंडका में AQI का स्तर 499 दर्ज किया गया।
डॉक्टर्स ने चेतावनी दी, घर से बाहर टहलने से बचें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रदूषित हवा के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ शीला यादव ने कहा कि AQI का स्तर 300 और 400 के बीच रहने तथा कभी-कभी 450 के पार पहुंचने के कारण लोगों को खासकर सुबह के समय बाहर टहलने या व्यायाम करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शारीरिक गतिविधि को बंद नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन इसे घर के अंदर ही करना चाहिए, क्योंकि प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से पीएम2.5 जैसे महीन कण फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश कर सकते हैं। यादव ने लोगों को सलाह दी कि वे केवल आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें। उन्होंने यह भी कहा कि सांस लेने वाली गतिविधियों से बचें और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए स्वस्थ आहार, पर्याप्त पानी पीने और मौसमी फलों का सेवन करें।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में धमाके का ट्रायल…फिर दिल्ली में लाल किले के पास किया विस्फोट, NIA की जांच में खुले राज
दिल्ली में कब सुधरेंगे हालात?
मौसम विभाग ने रविवार को ही दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा छाने की चेतावनी दी थी। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में अगले 5 दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में दिल्ली के हालात आने वाले कुछ दिनों में सुधरते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। अगर दिल्ली में हवा की गति में कुछ इजाफा होता है या फिर बारिश होती है, तो AQI लेवल में सुधार हो सकता है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो ऐसी संभावना बेहद कम है।
Delhi toxic air makes breathing difficult aqi reaches 500 visibility drops to zero
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Theft: दिन में ऑटो चालक, रात में सेंधमार; किश्त भरने के लिए चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार
May 06, 2026 | 09:21 AMपुरंदर एयरपोर्ट परियोजना को रफ्तार, किसानों को मिलेगा 1.61 करोड़ प्रति एकड़ मुआवजा
May 06, 2026 | 09:19 AMSambhajinagar Water Scheme: अधूरी मरम्मत के बीच पानी आपूर्ति की जल्दबाजी, 2740 करोड़ की योजना में बड़ी तकनीकी
May 06, 2026 | 09:14 AMबिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं… बंगाल हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त; माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश
May 06, 2026 | 09:10 AMThane Water Supply Cut: ठाणे में 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, कलवा-मुंब्रा-दिवा में बढ़ेगी किल्लत
May 06, 2026 | 09:07 AMनासिक में सनसनी: फेसबुक दोस्ती बनी ब्लैकमेल का जाल, आपत्तिजनक फोटो व 5 लाख फिरौती की मागं
May 06, 2026 | 09:07 AMसैमसन के ‘पावर शो’ के सामने बेबस हुई DC, पॉइंट्स टेबल में CSK की छलांग, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
May 06, 2026 | 08:56 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














