-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akot Woman Murder Gala Dabakar Arrest
अकोट में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा, आत्महत्या नहीं-गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- Written By: आंचल लोखंडे
Akot Police: अकोट में महिला की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 24 घंटे में आरोपी पवन इंगले को गला दबाकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

अकोट में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akot Woman Murder: अकोट की महेश कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने 7 दिसंबर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है, ऐसी शिकायत पुलिस में दर्ज हुई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदेहास्पद तथ्य सामने आने पर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में मामले का खुलासा कर महिला के साथ रहने वाले व्यक्ति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
घटना के अनुसार, 7 दिसंबर की रात लगभग 9 बजे आरोपी पवन इंगले (27), निवासी महेश कॉलोनी, अकोट, पुलिस स्टेशन पहुँचा और सूचना दी कि उसके साथ पिछले कुछ वर्षों से रह रही महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सूचना पर थाना प्रभारी अमोल मालवे, पुलिस उपनिरीक्षक नीलेश बारहाते, एएसआई अनिल वक्टे और पुलिस दल तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पंचनामा कर महिला का शव पोस्टमार्टम हेतु अकोट ग्रामीण अस्पताल भेजा गया और मामला मर्ग के रूप में दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को घटना संदिग्ध लगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अकोट के चिकित्सा अधिकारियों से प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद आरोपी पवन इंगले को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने महिला का गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। मृतक महिला के भाई के बयान के आधार पर आरोपी पवन इंगले (27), निवासी महेश कॉलोनी, अकोट, जिला अकोला को गिरफ्तार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
खजुराहो: पत्नी के अफेयर के शक में ठेकेदार की हत्या, जीजा-साले ने रची साजिश, कुएं में फेंका शव
गोंदिया रेलवे ट्रैक मर्डर मिस्ट्री: उज्जैन से गिरफ्तार हुआ प्रेमी, चरित्र पर शक के चलते उतारा था मौत के घाट
धार्मिक उत्सव में पसरा मातम! अकोला में परिजनों की आंखों के सामने काटेपूर्णा नदी में डूबा युवक
तेज बारिश का कहर! अकोला में उफनते नाले में बही खड़ी कार, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
ये भी पढ़े: सेलू में तेंदुआ खाल तस्करी का पर्दाफाश, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी रिमांड पर
अकोट पुलिस की कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अमोल मालवे, उपनिरीक्षक नीलेश बारहाते, वैभव तायडे, एएसआई अनिल वक्टे, पुलिस हेड कांस्टेबल नंदकिशोर कुलट, पुलिस कर्मी विपुल सोलंके, विशाल दारोकार, पोकों संदीप तायडे और सुरेश माकोडे ने की।
Akot woman murder gala dabakar arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में इटमा वॉटरफॉल में हादसा, सेल्फी लेते समय युवक पानी में गिरा; सर्च ऑपरेशन जारी
Jun 29, 2026 | 04:26 PMAnemia In Children: बच्चों में दिखें ये 5 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, एनीमिया का हो सकता है संकेत
Jun 29, 2026 | 04:26 PMMBMC vs MBVV: 5.21 करोड़ सुरक्षा शुल्क पर टकराव, मनपा ने पुलिस से मांगा बकाया किराया
Jun 29, 2026 | 04:23 PMमहाराष्ट्र में मराठी अनिवार्य! नियम तोड़ा तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता, मंत्री दादा भूसे का बड़ा ऐलान
Jun 29, 2026 | 04:19 PMखजुराहो थाने में छलके जज्बात, मां-भाई के लाख मनाने पर भी पति के साथ जाने पर अड़ी युवती; खूब हुआ हंगामा
Jun 29, 2026 | 04:08 PMदारव्हा में बिजली संकट गहराया, महावितरण की अव्यवस्थित कार्यप्रणाली से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी
Jun 29, 2026 | 04:07 PMथाने के सामने मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप, चौकीदार से मारपीट; जैन समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव
Jun 29, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














