- Hindi News »
- Crime »
- Naxalite Conspiracy Failed In Chhattisgarh Huge Amount Of Arms And Explosives Recovered From Koimenta Hill
छत्तीसगढ़: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, कोईमेंटा पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
- Written By: पूजा सिंह
Chhattisgarh news: सुकमा सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के तहत कोईमेंटा पहाड़ी इलाके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

कोईमेंटा पहाड़ी इलाके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद (सौजन्य सोशल मीडिया)
Chhattisgarh Naxalite News: छत्तीसगढ़ में 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सुरक्षाबलों को कामयाबी भी हासिल हो रही है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिले के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र के अंतर्गत कोईमेंटा पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और लोहे की सामग्री बरामद की।
यह संयुक्त अभियान 23 अगस्त को 203 कोबरा वाहिनी, 241 बस्तर बटालियन (सीआरपीएफ), और स्थानीय जिला बल की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों की टीम ग्राम बोटेलंका, ईरापल्ली, कोईमेंटा, दारेली, और आस-पास के जंगल व पहाड़ी इलाकों की ओर रवाना हुई थी।
नक्सलियों की मंशा पर सुरक्षाबलों ने फेरा पानी
सर्चिंग अभियान के दौरान कोईमेंटा की पहाड़ियों में नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का पता चला। यहां से सुरक्षाबलों ने देसी हथियार, बीजीएल लांचर, विस्फोटक सामग्री आदि बरामद किए। सुरक्षा बलों के अनुसार इन सभी सामानों को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से छिपा रखा था। सुरक्षाबलों ने सभी सामानों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया और माओवादियों की साजिश को नाकाम कर दिया। सभी जवान अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद सुरक्षित अपने कैम्प लौट आए।
सम्बंधित ख़बरें
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
मोदी-शाह का बस्तर मॉडल! खौफ का गढ़ रहे इलाके में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शांति बहाली का स्पष्ट संकेत
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
कोबरा वाहिनी का कार्रवाई
अभियान का नेतृत्व 203 कोबरा वाहिनी के कमांडेंट पवन कुमार सिंह और डिप्टी कमांडेंट प्रवीण कुमार कर रहे थे। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत की गई।
भारी मात्रा में हथियार और विस्फोट बरामद
बरामद डंप सामग्रियों में एक देसी रायफल, एक बीजीएल लांचर, एक बीजीएल लांचर बैरल, यूएवी ‘नेत्रा’ का टूटा प्रोपेलर, इलेक्ट्रिक होल्डर वेल्डिंग, एक बैंच वाइस, एक स्टील पाइप, लोहे की छड़, लोहे की बेस प्लेट (लगभग 2 किग्रा), एक पोल एंगलर (लगभग 8 किग्रा), एक आयरन क्लैम्प (लगभग 1 किग्रा), ग्राउंड सपोर्टर (लगभग 2 किग्रा), आयरन क्लैम्प्स (18 इंच), आयरन क्लैम्प्स (12 इंच), आयरन टी-टाइप क्लैम्प्स (12 इंच), काली वर्दी, एम्यूनिशन पोच, टूटी हुई इन्वर्टर बैटरी केसिंग, इलेक्ट्रिक वायर लगभग 20 मीटर, और इलेक्ट्रिकल एक्सटेंशन बोर्ड शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : आ गया दुश्मन देशों का काल, 2500 किमी दूरी तक मार गिराएगा मिसाइल, DRDO ने किया सफल परीक्षण
31 मार्च 2026 पहले नक्सलवाद का खात्मा!
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यह स्पष्ट कर चुके हैं कि, 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। तय समय सीमा में नक्सलवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं और नक्सलियों के कोर एरिया में भी जवान जाकर सर्चिंग अभियान को अंजाम दे रहे हैं।
Naxalite conspiracy failed in chhattisgarh huge amount of arms and explosives recovered from koimenta hill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
OTT और DTH की टेंशन खत्म, BSNL का नया प्लान सिर्फ 42 रुपये में दिखाएगा 600+ चैनल, डेटा भी नहीं होगा खर्च
Jun 07, 2026 | 04:03 AMपराली से बनेगा पेट्रोल का विकल्प, 2G इथेनॉल से टेंशन खत्म, किसानों और पर्यावरण दोनों को होगा बड़ा फायदा
Jun 07, 2026 | 02:36 AMAaj Ka Rashifal 7 June 2026: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें किसका बदलेगा भविष्यफल
Jun 07, 2026 | 12:15 AMमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लैटिन अमेरिकी देशों को दिया निवेश का न्योता, बोले- विश्वास से बनती है साझेदारी
Jun 06, 2026 | 11:30 PMअसली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PMभांगर बम विस्फोट मामले में पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की NIA हिरासत में भेजा
Jun 06, 2026 | 11:17 PMआंध्र प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ हीटवेव की भी चेतावनी जारी
Jun 06, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PM
ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM














